{"_id":"600738af8ebc3e2f735e226e","slug":"shopkeeper-apology-hisar-mayor-warn-his-hisar-news-rtk591649619","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी दुकानदार बोला - मैंने नहीं की मारपीट, तहबाजारी इंचार्ज ने दिखाई वीडियो क्लिप तो मेयर बोले- यह तो अभी भी झूठ बोल रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी दुकानदार बोला - मैंने नहीं की मारपीट, तहबाजारी इंचार्ज ने दिखाई वीडियो क्लिप तो मेयर बोले- यह तो अभी भी झूठ बोल रहा है
विज्ञापन
आरोपी दुकानदार से बातचीत करते मेयर गौतम सरदाना व मौजूद राजगुरु मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी।
- फोटो : Hisar
हिसार। नगर निगम की तहबाजारी टीम के कर्मचारी के साथ मारपीट मामले को लेकर राजगुरु मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी मेयर गौतम सरदाना मिले। इस दौरान आरोपी दुकानदार ने लिखित में माफीनामा मेयर को दिया। हालांकि मेयर ने कहा है कि वह इस मामले में निगमायुक्त से बातचीत करने के बाद भी कुछ फैसला करेंगे।
बता दें कि रविवार को निगम की तहबाजारी टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इस दौरान निगम कर्मी एक दुकानदार द्वारा सड़क पर फड़ लगाकर सामान बेचने पर उसका सामान जब्त करने लगे। इस पर दुकानदार ने निगमकर्मी के साथ हाथापाई शुरू कर दी है। निगम कर्मचारियों का आरोप है कि उक्त दुुकानदार ने कर्मचारी के थप्पड़ भी मारे। इस मामले में निगम के आला अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया था। सोमवार को तहबाजारी टीम की तरफ से इस मामले में पुलिस को शिकायत देकर आरोपी दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की गई।
आरोपी दुकानदार मुकरा तो तहबाजारी इंचार्ज ने दिखाया वीडियो
राजगुरु मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी दोपहर करीब एक बजे मेयर गौतम सरदाना से मिलने पहुंचे। इस दौरान आरोपी दुकानदार भी उनके साथ था, जब मेयर ने दुकानदार से पूछा कि क्या उसने निगम कर्मचारी के साथ हाथापाई की है तो उसने साफ इनकार कर दिया। मेयर ने तहबाजारी इंचार्ज सुरेंद्र वर्मा को भी वहां बुला लिया। इस पर सुरेंद्र वर्मा ने मारपीट की वीडियो मेयर व एसोसिएशन को दिखाया, जिसमें साफ दिखाई दे रहा था कि आरोपी दुकानदार ने निगम कर्मचारी के साथ मारपीट की। वीडियो देख मेयर ने दुकानदार से कहा कि झूठ क्यों बोल रहा है। इसके बाद उक्त दुकानदार ने माफी मांगी। साथ ही लिखित में माफीनामा भी दिया। उधर एसोसिएशन के प्रधान गौतम नारंग, पूर्व प्रधान महेश चौधरी ने मेयर को आश्वासन दिया कि इस तरह की घटना दोबारा नहीं होगी। मार्केट के सभी व्यापारी निगम प्रशासन के साथ हैं और अतिक्रमण हटाने को लेकर सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
किसी भी कर्मी के साथ ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
दुकानदार ने लिखित में माफीनामा दिया है। अभी इस मामले में निगमायुक्त से विचारविमर्श करने के बाद ही कुछ फैसला लिया जाएगा। किसी भी निगम कर्मी के साथ ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- गौतम सरदाना, मेयर।