फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sharp weapons ran in two groups in a very technical educational institution, three injured

बहुतकनीकि शिक्षण संस्थान में दो गुटों में चले तेजधार हथियार, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Sharp weapons ran in two groups in a very technical educational institution, three injured
घायल छात्र राहुल। - फोटो : Hisar
हिसार। दिल्ली बाईपास स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान (पॉलिटेक्निक कॉलेज) परिसर में बुधवार सुबह 11 बजे दो गुटों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से तेजधार हथियार से हमला किया गया, जिसमें कॉलेज के एक छात्र समेत तीन युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से दो घायल बिना उपचार कराए चले गए। वहीं, मुंढ़ाल निवासी छात्र राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया। दोपहर बाद परिजन राहुल को अपने साथ ले गए। जानकारी के अनुसार मुंढ़ाल निवासी राहुल पॉलिटेक्निक कॉलेज में फैशन एंड डिजायनिंग के प्रथम वर्ष का छात्र है। संस्थान में बुधवार सुबह करीब 11 बजे दो पक्षो में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों के बीच तेजधार हथियार चले। झगड़े में छात्र राहुल, युवक अंकुर और नवीन को चोट आई। तीनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। कुछ देर बाद अंकुर और नवीन वहां से चले गए। वहीं, झगड़े की सूचना मिलने पर संस्थान के प्राचार्य अशोक कुमार और अन्य स्टाफ नागरिक अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। प्रथम वर्ष में पढ़ने वाला छात्र अनुशासनहीनता के चलते पहले भी विवादों में रह चुका है। संस्थान से एक बार उसका नाम भी काटा जा चुका है। परिजनों के कहने के बाद उसे दोबारा संस्थान में बुलाया गया था।
विज्ञापन

झगड़े के बाद कॉलेज में सुरक्षा बढ़ा दी है। संस्थान के मेन गेट को बंद कर दिया है। छोटे गेट से ही विद्यार्थियों की एंट्री होगी। पुलिस कर्मी भी तैनात होंगे। विद्यार्थियों के आई कार्ड और वर्दी की जांच के बाद ही उन्हें संस्थान में प्रवेश दिया जाएगा। वीरवार को घायल छात्र के परिजनों को संस्थान में बुलाया है। - अशोक कुमार, प्रिंसीपल, बहुतकनीकि संस्थान, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed