फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shame on humanity... two mutilated fetuses found in a sweet box on the canal bridge near the police block

Hisar News: इंसानियत शर्मसार... पुलिस नाके के पास नहर पुल पर मिठाई के डिब्बे में मिले क्षत-विक्षत दो भ्रूण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Shame on humanity... two mutilated fetuses found in a sweet box on the canal bridge near the police block
हिसार। बालसमंद नहर पुल के सर्विस मार्ग पर पड़े भ्रूण। - फोटो : Hisar
हिसार। राजगढ़ मार्ग पर पुलिस नाके के पास बालसमंद नहर पुल के सर्विस मार्ग पर बुधवार दोपहर बाद एक मिठाई के डिब्बे में क्षत-विक्षत दो भ्रूण मिले। दोनों भ्रूण से खून बह रहा था। वहां पर एक लाल कपड़ा और ग्लब्ज भी मिले हैं। सफेद रंग के पॉलिथीन पर एक निजी अस्पताल का नाम लिखा है। सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना प्रभारी रमेश कुमार मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस के जरिये दोनों भ्रूण को नागरिक अस्पताल भिजवाया। वीरवार को भ्रूण का पोस्टमार्टम होगा। वहीं, आजाद नगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चार युवकों ने सबसे पहले देखा
जानकारी के अनुसार बरवाला क्षेत्र के रहने वाले चार युवक आजाद नगर से बालसमंद नहर पुल के सर्विस मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान वहां पर पड़े डिब्बे पर उनकी नजर पड़ी। डिब्बे के आसपास खून पड़ा था। युवकों ने डिब्बे का वीडिया बनाया और फिर पुलिस नाके पर तैनात होमगार्ड विकास को इस बारे में बताया। इसके बाद सूचना मिलने पर आजाद नगर थाने के प्रभारी रमेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने जब डिब्बे को खोलकर देखा तो उसमें क्षत-विक्षत हालत में दो भ्रूण थे। दोनों से खून बह रहा था। पास में लाल रंग का कपड़ा, ग्लब्ज और काले और सफेद रंग के दो पॉलिथीन थे। सफेद रंग के पॉलिथीन पर शहर के एक निजी अस्पताल का नाम भी लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि भ्रूण चार या पांच महीने के हैं।
विज्ञापन

नहर में फेंकने का था प्रयास
पुलिस नाके पर तैैनात होमगार्ड विकास ने बताया कि दोपहर बाद डेढ़ बजे के करीब यातायात व्यवस्था को सुचारु कर रहा था। इसी दौरान तीन चार युवक मेरे पास आए और मुझे सर्विस मार्ग पर ले गए। वहां जाकर देखा तो एक मिठाई के डिब्बे में दो भ्रूण लहूलूहान हालत में थे। यह देख आजाद नगर थाना प्रभारी को सूचना दी। वे मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस के जरिये भ्रूण को लेकर नागरिक अस्पताल चले गए। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने नहर में भ्रूण फेंकने का प्रयास किया हो, लेकिन वह सर्विस मार्ग पर ही गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 दिन पहले भगाना में मिला था नवजात का शव
23 दिसंबर 2022 को जिले के भगाना गांव के जोहड़ किनारे एक नवजात शिशु का शव मिला था। पता चलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और शिशु को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल के निकू में भर्ती कराया था, देर रात शिशु की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अगले दिन गांव जाकर पड़ताल की थी। टीम गांव की एक महिला की मेडिकल जांच भी करवा चुकी है लेकिन, अभी तक इस मामले का खुलासा नहीं हो पाया है।
बालसमंद नहर पुल के सर्विस मार्ग पर एक डिब्बे में दो भ्रूण मिले हैं। दोनों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए है। वहां से जो भी सामान मिला है उसकी जांच कर रहे हैं।

- डॉ. प्रभूदयाल, नागरिक अस्पताल
नहर पुल पर दो भ्रूण मिलने के मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वीरवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा। - रमेश कुमार, थाना प्रभारी, आजाद नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed