{"_id":"ecc58618dd176b9f764adf5ed1c5657c","slug":"shaishav-kunz-in-kaimri-village-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आश्रम की लड़कियां भी भूख हड़ताल कर गेट पर बैठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आश्रम की लड़कियां भी भूख हड़ताल कर गेट पर बैठी
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आश्रम प्रकरण के चलते शिफ्ट कर दूसरे आश्रम में रखी गई कुछ लड़कियों ने शुक्रवार को भूख हड़ताल कर दी। इन लड़कियों ने वापस आश्रम में भेजे जाने की मांग रखी। भूख हड़ताल करने वाली लड़कियां कई घंटे तक आश्रम के गेट पर बैठकर विरोध जताती रही।
विज्ञापन
आश्रम प्रकरण में लड़कियों और लड़कों से वहां से शिफ्ट करने के बाद अलग-अलग स्थानों पर रखा गया है। लड़कियों को दूसरे आश्रम और लड़कों को बाल भवन में रखा गया है।
विज्ञापन
वीरवार को लड़कों ने वापस आश्रम भेजे जाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर दी थी। शाम को एसडीएम अशोक बंसल सहित अन्य अधिकारियों ने बच्चों को मना लिया था। बच्चों को उनकी डिमांड पर शाही पनीर की सब्जी दी गई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को दूसरे आश्रम में रखी गई लड़कियों ने खाने का बहिष्कार कर दिया। सुबह के समय छात्राओं ने खाना लेने से इंकार कर दिया। पांच से छह लड़कियों ने दोपहर के समय भी खाने का बहिष्कार जारी रखा। दोपहर के समय लड़कियां अपने कमरे छोड़कर गेट पर आकर बैठ गईं।
पुराने आश्रम से जुड़ी महिला केयर टेकर इन लड़कियों के पास पहुंची। आश्रम के गेट के बाहर की ओर से केयर टेकर लड़कियों से कई घंटे तक बातचीत करती रही। शाम करीब छह बजे लड़कियां अपने कमरों में चली गईं। अंदर जाने के बाद भी लड़कियों ने भोजन ग्रहण नहीं किया।
बात मानने से किया इंकार
जिला बाल संरक्षण अधिकारी परिणीता गोस्वामी दोपहर को लड़कियों को मनाने के लिए पहुंची। उन्होंने लड़कियों से अनुरोध किया कि खाना खा लें। खाना छोड़कर बैठी लड़कियों ने अधिकारियों की बात मानने से इंकार कर दिया।
हमने इस बारे में प्रशासन को सूचित कर दिया है। प्रशासन की ओर से ही इस पर काम किया जाएगा। हमने लड़कियों की पूरी बातचीत अधिकारियों का बता दी है। दो लड़कियों ने वापस अपने घर जाने के लिए भी पत्र लिखा है। वह पत्र भी प्रशासन को सौंपा जा चुका है। -विजय भृगु, आश्रम संचालक, हिसार