फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shaishav kunz in Kaimri village

आश्रम के बच्चों ने शाही पनीर तथा आलू की सब्जी खाकर तोड़ी भूख हड़ताल

Fri, 30 Oct 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Fri, 30 Oct 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Shaishav kunz in Kaimri village

पिछले करीब डेढ़ महीने से बाल भवन में बनाए गए शेल्टर होम में रहने वाले कैमरी आश्रम के बच्चों ने आश्रम में वापसी जाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन


बच्चों को मनाने एसडीएम अशोक बंसल पहुंचे। देर शाम बच्चों को आलू की सूखी सब्जी तथा शाही पनीर के साथ खाना खिलवाकर हड़ताल खत्म करवाई।

आश्रम प्रकरण में 15 सितंबर को बच्चों को शिफ्ट किया गया था। जिसमें लड़कियों तथा दस साल तक के बच्चों को अलग आश्रम में रखा गया है। दस साल से बड़ी उम्र के लड़कों को बाल भवन में बनाए गए अस्थायी शेल्टर होम में रखा था। सुबह के समय बच्चों ने खाना खाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत करते हुए इन बच्चों ने बताया कि बाल भवन परिसर में उनको प्रशासन की तरफ से खाने-पीने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की जा रही है। तीन समय खाना देने की बजाए दो बार ही खाना दिया जाता है। उनके रहने की व्यवस्था भी सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने कहा कि उन्हें वापस उनके आश्रम में भेजा जाए। यहां रहने से उनकी पढ़ाई भी बाधित हो रही है। खराब खाना व उचित व्यवस्था न होने के चलते दो बच्चे बीमार भी पड़ गए हैं। भूख हड़ताल करने वाले बच्चों ने कहा कि जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक खाना नहीं खाएंगे।

प्रशासन की ओर से बाल भवन में प्राइमरी क्लास के बच्चों के लिए तीन जेबीटी को नियुक्त किया गया है। सीनियर क्लास के बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रबंध नहीं है। बच्चों ने कहा कि पिछले करीब डेढ़ महीने से वह स्कूल नहीं जा पा रहे। उनका एक साल बर्बाद हो जाएगा। प्रशासन को स्कूल शिक्षा के लिए कई बार अनुरोध किया गया लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं कराया गया है।

अधिकारी मनाने पहुंचे
हड़ताल की जानकारी मिलने के बाद चाइल्ड कल्याण ऑफिस के अधिकारी बच्चों को मनाने पहुंचे। जिस पर बच्चों ने खाना खाने से इनकार कर दिया। सुबह तथा दोपहर के समय बच्चों की हड़ताल जारी रही। बच्चे अपनी जिद पर अड़े रहे।


देर शाम मनाया
देर शाम एसडीएम अशोक बंसल, सीडीपीओ पूनम रमन, जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान शेल्टर होम पहुंचे। यहां बच्चों को जूस पिलाया गया।

इसके बाद बच्चों को अच्छा खाना देने का भरोसा दिया। बच्चों ने शाही पनीर तथा आलू की सूखी सब्जी मांगी। रात के खाने में बच्चों की पसंद की दोनों सब्जी उपलब्ध कराई गई। जिसके बाद बच्चों ने हड़ताल खत्म कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed