फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sewer helpers did not get kit for five years, security Rambharose

सीवर हेल्पर्स को पांच साल से नहीं मिली किट, सुरक्षा रामभरोसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sewer helpers did not get kit for five years, security Rambharose
हिसार। जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सीवर हेल्पर्स को पांच साल से सुरक्षा किट तक नहीं मिली है। जान जोखिम में डालकर रोजाना काम कर रहे हैं। ऐसे में कभी भी उनके साथ हादसा हो सकता है। कई बार सीवर हेल्पर विभाग के आलाधिकारियों को सेफ्टी मुहैया करवाने की मांग कर चुके हैं, मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हालात यह है कि कई बार तो जेई सीवर में जाकर सफाई करने की बात तक कह देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हर दो साल में एक बार किट मिलती है। इस किट में बेल्ट, चश्मा, रस्सा, ऑक्सीजन टैंक सहित काफी चीजे होती हैं। मगर पिछले पांच साल में उन्हें एक भी किट नहीं मिली। काम करने के दौरान काफी परेशानी आती है। हमारी सुनने वाला कोई नहीं है। उल्लेखनीय है कि बीते मंगलवार को गांव बुढ़ाखेड़ा में बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के टैंक में उतरे चार युवकों की जहरीली गैस के कारण मौत हो गई थी।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में हमें किट मिली थी। इसके बाद अभी तक किट नहीं मिली है। काफी हादसे होते रहते हैं। बावजूद जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। - सूरज, सीवर हेल्पर
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर हमारे पास कोई इंतजाम नहीं है। करीब 10 दिन पहले जेई ने मुझे गवर्नमेंट कॉलेज में सीवर में जाकर सफाई करने की बात कही थी। मगर मैंने सीवर के अंदर जाने से मना कर दिया था। - विक्रम, सीवर हेल्पर
हमें सिर्फ फटी, चाबी और सूतली मिली हुई है। खुद की सेफ्टी की बात करें तो हमारे पास कुछ भी नहीं है। हमारी कोई सुनवाई भी नहीं हो रही। कभी भी हमारे साथ हादसा हो सकता है। - सोनू लोट, सीवर हेल्पर

कर्मचारियों को सुरक्षा किट नहीं मिलती। काम करते समय कभी भी हादसा हो सकता है। कई हादसे होने के बाद भी विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है। - नरेश गौतम, जिला प्रधान, मेकैनिकल वर्कर यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed