फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Seven shops sealed for not building according to the map

Hisar News: नक्शे के अनुरूप निर्माण न करने पर सात दुकानें की सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Seven shops sealed for not building according to the map
बरवाला। शहर में शुक्रवार को नगर पालिका प्रशासन ने 7 दुकानों को सील कर दिया। अधिकारियों के अनुसार उन भवनों को सील किया गया है, जिन भवनों का नगर पालिका से नक्शा पास नहीं करवाया या पास नक्शे के अनुरूप भवन का निर्माण कार्य नहीं किया गया अथवा नोटिस देने के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रोका गया। नगर पालिका सचिव गौरव शर्मा ने बताया कि शहर में अवैध निर्माण हो या अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को नगर पालिका सचिव गौरव शर्मा, एमई अमित बेरवाल, कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र कुमार व अन्य अधिकारी पूरे लाव लश्कर के साथ शहर में अवैध रूप से हो रहे निर्माण कार्य को सील करने पहुंचे। नगर पालिका इस कार्रवाई से अवैध रूप से भवन निर्माण करवा रहे लोगों में हड़कंप मच गया। पहली कार्रवाई पालिका बाजार के सामने चार दुकानों पर हुई। यहां बिना नक्शा पास करवाए निमार्ण कार्य किया जा रहा था। इसके अलावा वार्ड 12 स्थित पंजाबी कॉलोनी की 3 दुकानें को भी सील कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed