फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Seven new corona positives in the district, history of all Delhi-Mumbai

जिले में मिले सात नए कोरोना पॉजिटिव, सभी की हिस्ट्री दिल्ली-मुंबई

Sun, 24 May 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Seven new corona positives in the district, history of all Delhi-Mumbai
महिला का सैंपल लेते दंत चिकित्सक डॉ. बंसीलाल और वहां पर मौजूद उनकी टीम। - फोटो : Hisar
हिसार/मंडी आदमपुर। जिले में पिछले सप्ताह से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में पहली बार शनिवार को सबसे अधिक सात कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। इनमें चार संक्रमित एक ही परिवार के हैं। सातरोड कलां गांव निवासी व्यक्ति और उसका ड्राइवर भी संक्रमित मिले हैं। सभी ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली और मुंबई से जुड़ी हुई है। जिले में अब संक्रमितों का संख्या 19 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

रात करीब 10 बजे पांच संक्रमित मरीज मिले। इनमें चार लोगों का एक परिवार ढाणी मोहब्बतपुर गांव का रहने वाला है और एक युवक शहर के टिब्बा दानासेर का रहने वाला है। इसके बाद जिला अस्पताल की तरफ से इन पांचों संक्रमित को एंबुलेंस के जरिये अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवा दिया गया है। अभी विभाग द्वारा इन सभी के संपर्क में आए अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद उनकी हिस्ट्री जानने के बाद उन सभी के सैंपल लिए जाएंगे। अब विभाग और जिला प्रशासन द्वारा ढाणी मोहब्बतपुर गांव और टिब्बा दानासेर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 20 मई को ढाणी मोहब्बतपुर गांव की एक महिला अपने पति, बेटे और सास के साथ दिल्ली से गांव आई थी। इनके यहां आने की सूचना मिलने के बाद विभाग द्वारा इन सभी का कोविड-19 टेस्ट किया गया था, जिसके बाद शनिवार रात करीब 10 बजे इन चारों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जांच करवाने के बाद विभाग के निर्देशानुसार इन सभी को ढाणी मोहब्बतपुर गांव से कुछ दूरी पर स्थित आदमपुर रोड पर बने किसी सत्संग धाम आश्रम में क्वारंटीन किया गया था। ये सभी वहीं पर रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, टिब्बा दानासेर निवासी संक्रमित युवक 21 मई को मुंबई से अपने घर लौटा था। इसकी सूचना मिलने के बाद विभाग द्वारा संक्रमित युवक का कोविड-19 टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब विभाग की टीम द्वारा संक्रमित युवक के संपर्क में आए अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
सातरोड़ कलां का व्यक्ति पत्नी, बेटी, बेटे और ड्राइवर सहित 10 मई को लौटा था मुंबई से
सातरोड़ कलां गांव निवासी संक्रमित महिला का पति और ड्राइवर दोनों संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित महिला के पति और ड्राइवर दोनों को एंबुलेंस के जरिये कोविड-19 घोषित अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है।
12 मई को सातरोड़ कलां गांव निवासी महिला और उसके बेटा दोनों संक्रमित मिलने पर गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा चुका है। उस दौरान इन लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब विभाग गांव में दोबारा से लोगों की जांच और रैंडम सैंपलिंग करेगा। बता दें कि संक्रमित व्यक्ति और उसकी पत्नी, बेटी, बेटे और ड्राइवर सहित मुंबई से 10 मई को अपने गांव में लौटे थे। हॉटस्पॉट क्षेत्र से लौटने की सूचना मिलने के बाद विभाग ने सभी के सैंपल लिए गए थे। उसके बाद 12 मई को संक्रमित व्यक्ति की पत्नी और उसका बेटा दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और अन्य की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। विभाग ने 22 मई को बाकी बचे तीनों का भी कोविड-19 सैंपल लिया था, उनमें से संक्रमित व्यक्ति और उसके ड्राइवर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब संक्रमित व्यक्ति के परिवार में उसकी बेटी और बुजुर्ग महिलाएं संक्रमित होने से बची हैं, जिन्हें जीजेयू में क्वारंटीन किया गया है। संक्रमित व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों सहित करीब 15 वर्षों से मुंबई में ही रह रही हैं और संक्रमित व्यक्ति की वहीं पर ट्रांसपोर्ट की कंपनी है। विभाग के अनुसार सातरोड़ कलां गांव में मिले संक्रमित व्यक्ति और उसके ड्राइवर दोनों में अभी तक कोई भी कोरोना संदिग्ध लक्षण नहीं पाए गए है।
180 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई
जिला अस्पताल की की तरफ से शनिवार सुबह जिला स्थित केंद्र लैब में भेजे गए 180 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब अस्पताल की तरफ से शाम तक 150 से अधिक सैंपल लिए जा चुके हैं।
वर्जन
जिले में शनिवार को सात नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें चार संक्रमित लोगों का एक परिवार ढाणी मोहब्बतपुर गांव का रहने वाला है, जो 20 मई को दिल्ली से लौटा है। टिब्बा दानासेर निवासी संक्रमित युवक 21 मई को मुंबई से लौटा है। वहीं सातरोड़ कलां गांव निवासी संक्रमित महिला का पति और ड्राइवर दोनों संक्रमित पाए गए हैं, जो 10 मई को मुंबई से लौटे हैं।
- डॉ. योगेश शर्मा, सिविल सर्जन, हिसार
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज दाखिल
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. गोपाल सिंघल ने बताया कि शनिवार को उनके यहां आइसोलेशन वार्ड में कुल 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज दाखिल किए गए हैं। इनमें से सात संक्रमित मरीज हिसार जिले के हैं और तीन संक्रमित कैथल जिले से हैं, जो विदेश जाने के बाद पंचकूला में क्वारंटीन किए गए थे। उस दौरान उन सभी का कोविड-19 टेस्ट किया गया था, जिसमें उन तीनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वहीं फतेहाबाद जिला वासी एक संक्रमित व्यक्ति की दूसरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

इस-इस तिथि को सामने आए केस
30 मार्च- सेक्टर-16-17 निवासी महिला।
9 अप्रैल-डीसी कॉलोनी निवासी मृतक बुजुर्ग।
25 अप्रैल-दड़ौली गांव निवासी युवक।
26 अप्रैल- डीसी कॉलोनी निवासी व्यक्ति।
11 मई-बीएसएफ कैंट का जवान।
12 मई-सातरोड़ कलां गांव निवासी संक्रमित महिला व उसका बेटा।
16 मई-बड़ाला गांव निवासी व्यक्ति।
19 मई-बड़ाला गांव निवासी महिला व उसकी बेटी और जींद के पेगां गांव निवासी मृतक व्यक्ति
22 मई-सर्वोदय अस्पताल के संक्रमित दो स्टाफ नर्स, बड़ाला गांव निवासी व्यक्ति व हांसी एरिया निवासी व्यक्ति।
23 मई-सातरोड़ कलां गांव निवासी व्यक्ति और उसका ड्राइवर, ढाणी मोहब्बतपुर गांव का रहने वाला है, चार सदस्यीय परिवार और एक युवक टिब्बा दानासेर का रहने वाला है।
नोट---बीएसएफ के जवान, जींद निवासी व्यक्ति व अस्पताल के एक स्टाफ कर्मी की गिनती जिले में नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed