फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Seven hours road jam for drainage from school in Singhwa village

सिंघवा गांव के लोगों ने सात घंटे तक लगाया जाम, सड़क पर लगाई क्लास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Seven hours road jam for drainage from school in Singhwa village
हांसी। सिंघवा गांव के सरकारी स्कूल में तीन महीनों से बारिश का पानी भरा होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह नौ बजे हांसी-बरवाला रोड जाम कर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर ही बच्चों की क्लास लगाई। एसडीएम के आश्वासन पर शाम चार बजे ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

जलनिकासी की सुविधा नहीं होने के चलते ग्रामीण काफी परेशान हैं। सिंघवा गांव के सरकारी स्कूल परिसर में करीब दो फुट तक पानी भरा हुआ है। तीन महीने से पानी भरा होने के चलते पढ़ाई बाधित है। सोमवार को बच्चों को साथ ग्रामीण स्टेट हाईवे हांसी-बरवाला रोड पर पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। इसके चलते सड़क जाम हो गई। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता रोहित कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप माथुर, सिंचाई विभाग से एसडीओ नवीन रंगा, जेई प्रवीण कुमार, बीडीपीओ धर्मपाल, ट्रैफिक इंचार्ज उमेद सिंह, एसडीओ व कनिष्ठ अभियंता के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। दोपहर दो बजे एसडीएम डॉ. जितेंद्र अहलावत मौके पर पहुंचे और एक सप्ताह के अंदर पानी की निकासी का प्रबंध कराने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने शाम चार बजे धरना समाप्त किया। इस दौरान पूर्व विधायक रामभगत शर्मा, सुनील, नरेश, भाली, रमेश, धर्मपाल, राकेश, शमशेर, निवासा व पाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed