{"_id":"68c46284a39609c94b06d30a","slug":"seva-pakhwada-will-start-on-pm-narendra-modis-birthday-mohanlal-baroli-hisar-news-c-21-hsr1020-709006-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू होगा सेवा पखवाड़ा : मोहनलाल बड़ौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू होगा सेवा पखवाड़ा : मोहनलाल बड़ौली
Fri, 12 Sep 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
हिसार में मीडिया से बातचीत करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली, जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, प्रद
हिसार। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। 17 सितंबर से यह पखवाड़ा शुरू होगा। इस पखवाड़े में युवा मोर्चा की विशेष भूमिका रहेगी। प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं-नीतियों से लोगों को अवगत कराया जाएगा। लोगों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाएंगे।
हिसार भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत में प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने बताया कि 17 सितंबर को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। 21 सितंबर को युवा मैराथन का आयोजन होगा। इसमें नशामुक्ति के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जाएंगे। 25 सितंबर को दीन दयाल उपाध्याय की जयंती है। उनकी जयंती पर 20629 सभी बूथों पर कार्यक्रम होंगे। उसी दिन पौधरोपण कार्यक्रम तथा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
जीएसटी की दरों में की गई कटौती पर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि इस निर्णय से जनता को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। बाढ़ संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में पूछे गए सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता नेहा धवन, जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
हुड्डा साहब तो खीज में दे रहे बयान: सुरेंद्र पूनिया
मीडिया से बातचीत में भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से सीएम नायब सिंह सैनी को असंवेदनशील बताए जाने पर कहा कि हुड्डा साहब खीज में ऐसे बयान दे रहे हैं। उनको लगता है कि वह सीएम बनते बनते रह गए। इसके चलते वह आजकल खीज में रहते हैं। सीएम नायब सिंह सैनी खुद कीचड़ में उतरकर लोगों के पास तक गए हैं। उन्होंने त्वरित गति से राहत बचाव के कार्य शुरू कराए। रात 12 से 1 बजे तक पूरे जिलों की रिपोर्ट लेते हैं। सभी मंत्री, विधायकों को भी अपने हलके में रहकर लोगों की मदद के निर्देश दिए हैं।