फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Seth Chhajuram is ideal in the entire human society: Digvijay

संपूर्ण मानव समाज मे आदर्श हैं सेठ छाजूराम : दिग्विजय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Seth Chhajuram is ideal in the entire human society: Digvijay
जाट कॉलेज में सेठ छाजूराम जयतीं समारोह में सांस्कृतिक प्रोग्राम की प्रस्तुति देते प्रतिभागी। स? - फोटो : Hisar
हिसार। छाजूराम मेमोरियल जाट कॉलेज में रविवार को सेठ छाजूराम की 156वीं जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। जाट शिक्षण संस्थाओं की प्रबंधक समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जननायक जनता पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। वहीं राज्यमंत्री अनूप धानक ने विशिष्ट अतिथि थे।
विज्ञापन

जाट शिक्षण संस्थाओं से जुड़े सभी कॉलेजों व स्कूलों के छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि सेठ छाजूराम महान व्यक्तित्व के धनी थे। उनके द्वारा रोपित इन शिक्षण संस्थाओं ने आज वट वृक्ष का रूप ले लिया है। सेठ छाजू राम संपूर्ण मानव समाज के लिए आदर्श हैं तथा उनके सामाजिक कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने इनडोर हाल के लिए दिए 31 लाख रुपये
विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री अनूप धानक ने महाविद्यालय में योगा एंड इनडोर एक्टिविटी हॉल के लिए 31 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, संगठन सचिव राजेंद्र सिंह लितानी, जिला अध्यक्ष रमेश गोदारा, शीला भ्याण, डॉ देवेंद्र सिंह कासनिया, पूर्व विधायक सूरजमल काजल, भाग सिंह छातर, शिक्षण संस्था के उपप्रधान अजमेर ढांडा, कोषाध्यक्ष परविंदर मलिक, दिलदार पूनिया, मास्टर गुलाब सिंह खेदड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल-गोल शीशे आल्ली ल्यादे चुंदड़ी.....
कार्यक्रम में सीआर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्तिपूर्ण गाना तेरी मिट्टी में मिल जावां पर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुति देकर वहां मौजूद सभी लोगों में देेशभक्ति का जोश भर दिया। वहीं, जाट कॉलेज की आशा ने गोल-गोल शीशे आली ल्यादे चुंदड़ी.. गाने पर नृत्य प्रस्तुति देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा एनसीसी की छात्रा अंकिता ने बढ़ते भ्रष्टाचार पर कटाक्ष किया। कविता व ज्योति ने हरियाणी गाने पर नृत्य प्रस्तुति दी व डॉ. बिमला ने स्वरचित दानवीर छाजूराम नामक कविता सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed