{"_id":"68cf0565d4a54af65e078e30","slug":"sent-a-message-to-his-wife-please-forgive-me-then-hanged-himself-hisar-news-c-21-hsr1020-714715-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पत्नी को मैसेज भेजा, माफ कर देना फिर फंदे पर लटक दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पत्नी को मैसेज भेजा, माफ कर देना फिर फंदे पर लटक दी जान
विज्ञापन
हिसार। यूपी के अयोध्या जिला निवासी पेंटर ने फंदा लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पेंटर ने आत्महत्या करने से पहले अपनी पत्नी को मोबाइल पर मैसेज भेजा था- मुझे माफ कर देना।
मिली जानकारी के अनुसार यूपी के अयोध्या जिला निवासी अजय (28) पिछले कुछ समय से हिसार के विद्या नगर में रहता था। वह पेंटर था। शुक्रवार को उसने अपने एक साथी सूरज के साथ शराब पी। रात को अजय अपने कमरे पर चला गया। देर रात सूरज के पास परिवार के सदस्य का फोन आया। परिवार के सदस्य ने कहा कि अजय फोन नहीं उठा रहा। जिसके बाद सूरज ने अजय के कमरे पर जाकर दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो सूरज वापस चला गया। शनिवार की सुबह अजय के पास सूरज की पत्नी ने फोन कर कहा कि अजय ने मैसेज भेजा है कि मुझे माफ कर देना। आप जाकर उससे मेरी बात कराओ।
अजय मेरा फोन भी नहीं उठा रहा। इसके बाद सूरज दोबारा से वहां गया तो अजय ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद सूरज ने पुलिस को फोन कर माैके पर बुलाया। जांच अधिकारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ब्यूरो