फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   SDM inspection in Hsansi city on bike

बाइक पर निकले एसडीएम, जहां देखी गंदगी वहीं लगाई कर्मचारियों को फटकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
SDM inspection in Hsansi city on bike
बाइक पर बैठकर सफाई व्यवस्था जांचते एसडीएम। - फोटो : Hisar
हांसी। एसडीएम डॉ. जितेंद्र अहलावत सोमवार को सुबह 9 बजे शहर में सफाई की हकीकत जानने के लिए बाइक से निकल पड़े। अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर वहां की सफाई व्यवस्था देखी। उन्हें कहीं कचरा दिखा तो कहीं सीवर लाइन व नाला जाम होने और झाड़ू न लगने की शिकायतें मिलीं। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

दो घंटे के निरीक्षण में ही नियमित साफ-सफाई के नगर परिषद के दावों की पोल खुल गई। शहर के हालात पर एसडीएम ने रिपोर्ट तलब की है। साथ ही हिदायत दी है कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाए। एसडीएम जितेंद्र अहलावत सुबह शहर में तो उसके बाद लघु सचिवालय का भी निरीक्षण करने पहुंचे और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

इन जगहों का लिया जायजा
एसडीएम ने सदर बाजार, उमरा गेट, तिकोना पार्क, पुरानी सब्जी मंडी रोड, प्रताप बाजार, एसडी महिला कॉलेज रोड सहित अन्य कॉलोनियों का भी निरीक्षण किया। एसडीएम ने सफाई कर्मचारियों की हाजिरी के बारे में भी पूछताछ की। एसडीएम ने साफ शब्दों में कहा कि सफाई के मामले में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर बनाना उनका मुख्य मकसद है। उसके लिए वह प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि अपने घर का कचरा गली में नहीं डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed