{"_id":"b909eb7bbfdaf89ee74d61fd5a63e4f6","slug":"satlok-ashram-devotee-s-body-found-in-bathroom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतलोक आश्रम के बाथरूम में मिला भक्त का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतलोक आश्रम के बाथरूम में मिला भक्त का शव
hisar, Barwala
Updated Fri, 22 Aug 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवाला स्थित संत रामपाल के सतलोक आश्रम में एक भक्त का शव बाथरूम में लटका हुआ मिला। बाथरूम के आसपास बदबू फैलने पर अन्य भक्तों ने आश्रम प्रशासन को सूचना दी। आश्रम प्रशासन ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर देखा तो भक्त का शव लटक रहा था, जिसके पश्चात उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बरवाला थाना प्रभारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए ले गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सतलोक आश्रम प्रशासन के बाथरूम नंबर 75 में एक भक्त का शव बाथरूम में लटका हुआ मिला है। भक्त की उम्र 45 से 50 साल के बीच है। बाथरूम अंदर से बंद होने के कारण शव को लटके हुए तीन दिन हो गए हैं। ऐसे में शव पूरी तरह से सड़ गया है, जिसके चलते शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। आश्रम के अन्य भक्तों ने बताया कि बृहस्पतिवार को जब बाथरूम से बदबू आनी शुरू हुई तो ऐसे में आश्रम में रहने वाले भक्तों ने आश्रम प्रशासन को सूचना दी।
विज्ञापन
आश्रम के कर्मचारियों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर देखा तो उसमें भक्त का शव लटक हुआ मिला। भक्त ने बाथरूम में लगी लोहे की पाइप से अपने पायजामे का फंदा बनाया हुआ था, जिसके बाद आश्रम प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया था। आश्रम के लोगों के अनुसार वह पिछले एक महीने से आश्रम में ही रह रहा था। पुलिस ने बताया कि दोपहर के समय सतलोक आश्रम से सूचना मिली थी कि एक भक्त ने बाथरूम में फांसी लगा ली है, जिसके पश्चात थाना प्रभारी अनिल कुमार और फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आश्रम की सीसीटीवी फुटेज भी देखी गई है। फुटेज से पता लगा है कि भक्त तीन दिन पहले बाथरूम में घुसा था लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं आया। तीन दिन की फुटेज में सिवाय इतनी ही जानकारी पुलिस को मिल पाई है।
बरवाला थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शव गली-सड़ी हालत में था। ऐसे में उसकी पहचान नहीं हो पाई है। प्राथमिक रूप से मामला फांसी का लग रहा है, बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है।