फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sarpanches announce protest against CM's programme, 7 DSPs, 13 inspectors, 550 policemen security deployed in GJU

Hisar News: सरपंचों का सीएम के कार्यक्रम का विरोध का एलान, जीजेयू में 7 डीएसपी, 13 इंस्पेक्टर, 550 पुलिसकर्मी सुरक्षा तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sarpanches announce protest against CM's programme, 7 DSPs, 13 inspectors, 550 policemen security deployed in GJU
हिसार। मुख्यमंत्री मनोहरलाल शनिवार को भाजपा की चार लोकसभा क्षेत्र में आने वाले दस जिलों के शक्ति केंद्रों के प्रमुखों की बैठक लेने हिसार पहुचेंगे। जीजेयू के रणबीर सिंह सभागार में बैठक का आयोजन होगा। वहीं ई-टेंडरिंग का विरोध व अधिकारों की मांग कर रहे सरपंचों ने सीएम के हिसार कार्यक्रम का विरोध का एलान किया है। इस पर प्रशासन ने जीजेयू परिसर के पास धारा 144 लागू कर दी है।
विज्ञापन

सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रणबीर सिंह समैण ने सरपंचों को सुबह 10 बजे हिसार के मिलगेट स्थित जिंदल पार्क में पहुंचने का आह्वान किया है। इसके बाद हिसार जिला सरपंच एसोसिएशन ने भी बैठक कर सीएम को काले झंडे दिखाते हुए विरोध जताया जाएगा। इस एलान के बाद जिला प्रशासन ने सीएम के कार्यक्रम स्थल पर धारा 144 लागू कर दी है। सुरक्षा के लिहाज से 7 डीएसपी, 13 इंस्पेक्टर, 550 पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। बिना पहचान पत्र जांच के किसी को जीजेयू परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गेट पर वीडियोग्राफी भी होगी।
विज्ञापन

बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन, भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लव देव, प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड संबोधित करेंगे। शक्ति केंद्र संगम में सभी चारों हिसार, सिरसा, कुरुक्षेत्र, भिवानी लोकसभा क्षेत्र के दायरे में आने वाले सांसद, विधायक, मंत्री, राज्यसभा सदस्य हिस्सा लेंगे। भाजपा का समारोह तीन सत्र में पूरा होगा। प्रथम सत्र में सीएम मनोहरलाल संबोधित करेंगे। दूसरे सत्र में राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन संबोधित करेंगे। तीसरे अंतिम सत्र में बिप्लव कुमार देव संबोधन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात
सरपंचों के विरोध के एलान के बाद जीजेयू परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने शुक्रवार देर शाम आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। सीएम के कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर धारा 144 लागू की गई है। सीएम के कार्यक्रमों के दृष्टिगत ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। नगराधीश राजेश खोथ ने बताया कि मुख्यमंत्री 11 बजे सभागार में पहुंचेंगे। इससे पूर्व वे फैकल्टी हाउस में पुलिस, नगर निगम, अतिरिक्त उपायुक्त, विकास एवं पंचायत, राजस्व, सिंचाई, काडा, लोक निर्माण, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, बिजली निगम, डीएफएससी अधिकारियों की बैठक भी लेंगे। जिला परिषद के सीईओ प्रीतपाल सिंह और बरवाला के एसडीएम अशवीर नैन को डयूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed