फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   sarpanch, madanpura shoot, injured, hospitalise

मदनपुरा गांव के पूर्व सरपंच पर फायरिंग, पीठ पर लगी गोली

Tue, 29 Jun 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
sarpanch, madanpura shoot, injured, hospitalise
उकलाना मंडी। खंड के गांव मदनपुरा गांव के पूर्व सरपंच ईश्वर पर दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने घर आकर फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली ईश्वर की पीठ में लगी। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मदनपुरा गांव के पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह रविवार देर रात अपने घर के आंगन में सोए हुए थे। सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे दो युवक बाइक लेकर उसके घर के सामने आए। इनमें से एक युवक बाइक पर बैठा रहा वहीं दूसरे युवक ने गेट पर खड़े होकर ईश्वर को बाहर आने के लिए आवाज लगाई। जैसे ही ईश्वर गेट पर पहुंचा तो उक्त युवक ने ईश्वर पर फायरिंग कर दी, जो गोली ईश्वर की पीठ में गोली लगी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने ईश्वर को उकलाना के सीएससी सेंटर में दाखिल करवाया जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया। पुलिस को दिए बयान में ईश्वर ने बताया कि परिवार के कुछ लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिलवाया है। उकलाना थाना पुलिस ने ईश्वर के बयानों के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बयान ------
हमें करीब 5 बजे सूचना मिली है कि मदनपुरा गांव में गोली चली है। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। हमला करने वाले दो युवक हैं। जल्द ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दलेर सिंह, जांच अधिकारी, उकलाना थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed