फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sampat singh resigned from congress, haryana assembly elections 2019

हरियाणा विस चुनावः अशोक तंवर के बाद संपत सिंह ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में जाने की संभावना

Mon, 07 Oct 2019 09:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 07 Oct 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
sampat singh resigned from congress, haryana assembly elections 2019
संपत सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को हरियाणा में एक और झटका लगा है। अशोक तंवर के बाद दिग्गज नेता प्रोफेसर संपत सिंह ने भी पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया। रविवार शाम को पूर्व वित्त एवं गृह मंत्री ने आजाद नगर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। अब सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र के भी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन


बैठक के बाद प्रो. सिंह पत्रकारों से रूबरू होंगे। प्रेस कांफ्रेंस में ही अपने शिकवों को मीडिया के साथ सांझा करेंगे। कार्यकर्ताओं से बातचीत में प्रो. संपत सिंह ने कहा कि उन्होंने 40 साल से भी ज्यादा समय तक साफ-सुथरी राजनीति की है। पहले इनेलो में रहकर जनता की सेवा की, उसके बाद कांग्रेस में शामिल हुए।
विज्ञापन


कांग्रेस ने फतेहाबाद से नए बने नलवा हलके में भेज दिया। मगर हलका नया होने के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत कर कार्यकर्ताओं को संजोया। इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर कांग्रेस को मजबूती प्रदान की। 2009 में विधायक बनकर हलके के ग्रामीण आंचल के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। मगर अब कांग्रेस ने ही उनको बेघर कर दिया। उनका टिकट काटकर उनके साथ धोखा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा में जाने की संभावना, अभी स्पष्ट नहीं किया

यूं तो सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से प्रोफेसर संपत सिंह के भाजपा में जाने की संभावना जताई जा रही है। मगर प्रो. सिंह की तरफ से स्पष्ट नहीं किया गया। सूत्रों की मानें तो दो-तीन दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पहले प्रो. सिंह लंबे समय से अपने साथ जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। हालांकि कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस छोड़ने के उनके फैसले को सहमति प्रदान कर दी है।

संपत सिंह ने 1982 में पहली बार जनता पार्टी की टिकट से भट्टूकलां से विधानसभा चुनाव लड़ा था। संपत 1982, 1987, 1991, 1998, 2000 में भी विधानसभा चुनाव लड़े और जीते। 1991 से 196 तक उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की भूमिका भी निभाई। 2009 में उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed