फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sanitation workers of Haryana on strike these days, camped at residence of Minister Dr Kamal Gupta in Hisar

Haryana: प्रदेश भर के सफाई कर्मी आज-कल हड़ताल पर, हिसार में मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के आवास पर डाला पड़ाव

Sat, 18 Nov 2023 01:01 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 18 Nov 2023 01:01 PM IST
सार

15 अक्तूबर को रोहतक में की गई राज्य स्तरीय आक्रोश रैली में सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में आंदोलन की घोषणा की गई थी। इसी के तहत यह महापड़ाव डाला जाएगा। पहले दिन महापड़ाव में हिसार के अलावा सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी व जींद के कर्मचारी शामिल होंगे।

विज्ञापन
Sanitation workers of Haryana on strike these days, camped at residence of Minister Dr Kamal Gupta in Hisar
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेश भर के सफाई व दमकल कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के आवास के सामने महापड़ाव डाल दिया है। मंत्री आवास के पास रोड पर एक हिस्से में टेंट लगाकर अपना डेरा डाल दिया। मंत्री की वादाखिलाफी के विरोध में शहर में धिक्कार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई के हिसार के प्रधान राजेश बागड़ी ने बताया कि सफाई व दमकल कर्मचारियों ने अक्तूबर 2022 में 11 दिन की व्यापक हड़ताल की थी। इसके बाद संघ की 29 अक्तूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 को निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता व मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव वी उमाशंकर की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। दोनों वार्ताओं में संघ की कई मांगों मान लिया गया था।
विज्ञापन


मगर आज तक इन मांगों के संबंध में पत्र जारी नहीं किए, बल्कि गुरुग्राम के 3480, रोहतक नगर निगम के 500 सहित अन्य पालिकाओं, परिषदों व दमकल के 5 हजार कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से नौकरी से निकाल दिया। सरकार की इस दमनकारी नीति से पालिका, परिषद, निगम व दमकल के कर्मचारियों में भारी नाराजगी पनप रही है। इसी को लेकर 15 अक्तूबर को रोहतक में की गई राज्य स्तरीय आक्रोश रैली में सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में आंदोलन की घोषणा की गई थी। इसी के तहत यह महापड़ाव डाला जाएगा। पहले दिन महापड़ाव में हिसार के अलावा सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी व जींद के कर्मचारी शामिल होंगे। इस महापड़ाव की अध्यक्षता संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख मांग

  • अग्निशमन को निकाय विभाग से अलग न करना।
  • दमकल विभाग में 2063 फायर ऑपरेटर की भर्ती पर रोक लगाने और 1327 फायरमैन व चालकों को समायोजित करने तक नौकरी की गारंटी देना।
  • मैनपावर के ठेकों पर लगे सफाई कर्मचारियों व सीवर मैन को विभाग में रोल पर करना।
  • सफाई कर्मचारियों को एक हजार रुपये स्वच्छता राशि और दमकल कर्मचारियों को एक हजार रुपये जोखिम भत्ता देना।
  • पात्र कर्मचारियों को समान काम समान वेतन देना।
  • छंटनी किए गए कर्मचारियों को वापस काम पर लेना।
  • ठेकों की अवधि बढ़ाने व रुके हुए वेतन का तुरंत प्रभाव से भुगतान करना

शनिवार व रविवार को शहर में न तो घरों से कचरा उठेगा और न ही सड़कों की सफाई होगी। अब शहर में सोमवार को ही सफाई होगी। हालांकि वार्ड 1 से 10 में घरों से कचरा उठाने की जिम्मेदारी एजेंसी के पास है। निगम कर्मचारियों की मानें तो वह एजेंसी को कचरा उठाने से नहीं रोकेंगे। हालांकि वह उसे अपनी हड़ताल के बारे में जरूर अवगत करवाएंगे।

डीएसपी के नेतृत्व में तैनात किया पुलिस बल

हिसार में सफाई कर्मियों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने डीएसपी सतपाल सिंह को नोडल सुरक्षा अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया है। उनके साथ एक इंस्पेक्टर ,24 महिला पुलिसकर्मी, 24 पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। संबंधित एरिया के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ तैनात है। अभी किसी तरह का रूट डायवर्जन भी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed