फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sanitation work stalled for the third consecutive day; around 600 tonnes of garbage piled up on the streets.

Hisar News: तीसरे दिन भी सफाई ठप, सड़कों पर करीब 600 टन कचरा जमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sanitation work stalled for the third consecutive day; around 600 tonnes of garbage piled up on the streets.
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कृष्णा नगर स्थित गंदगी के लगे ढ़ेर।
हिसार। नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शनिवार को तीसरे दिन भी शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। सड़कों पर सफाई नहीं हुई और कचरा उठाने वाली गाड़ियां भी नहीं पहुंचीं। घरों से लेकर सड़कों तक करीब 600 टन कचरा जमा है।
विज्ञापन

शनिवार के चलते नगर निगम की सभी शाखाएं भी पूरी तरह बंद रहीं। कर्मचारियों ने निगम कार्यालय के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी की। शहर में जमा कचरा लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। तीन दिन से लोग घरों में कचरा एकत्रित कर रहे हैं। हड़ताल एक-दो दिन और चली तो लोग इसे सड़कों पर फेंकने को मजबूर हो सकते हैं। बारिश से कचरा गीला हो चुका है और 24 से 48 घंटे में दुर्गंध फैलने की आशंका है।
विज्ञापन

11 तक बढ़ाई हड़ताल
नगर पालिका कर्मचारी संघ की जिला इकाई से जुड़े सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इससे शहर में ऑफिस और फील्ड का सफाई कार्य पूरी तरह बाधित रहा। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू ने की जबकि संचालन जिला प्रधान सनी सारसर ने किया। हड़ताल 9, 10 और 11 अगस्त तक जारी रहने की घोषणा की गई। क्ताओं ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने और घरों से कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों के लिए 30,000 रुपये न्यूनतम वेतन शामिल है। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने पिछली 14 दिन की हड़ताल के दौरान मानी गई मांगों को लागू नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed