फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sandeep aka prize punk girl arrested

इनामी बदमाश संदीप उर्फ बच्ची गिरफ्तार

Sun, 17 Aug 2014 12:19 AM IST
हिसार
हिसार Updated Sun, 17 Aug 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

तीन हत्या, आगजनी, मारपीट और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाला 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश संदीप उर्फ बच्ची को एसपी स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव पेटवाड़ निवासी संदीप उर्फ बच्ची को पुलिस ने बांडाहेड़ी से गिरफ्तार किया। वह बांडाहेड़ी में अपने दोस्तों के साथ इंद्र गुर्जर को मारने के प्लान के लिए आया था। मामले की भनक पुलिस तक पहुंच गई। स्पेशल स्टाफ के सब इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने उसे हथियार सहित पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि हाल ही में संदीप उर्फ बच्ची ने राधे गुज्जर का सिसाय मोड़ पर मर्डर किया था। संदीप ने पिस्टल से दो गोलियां राधे को मारी थी। इसमें उसका एक साथी सुमित भी शामिल था। सुमित ने एक गोली चलाई थी।
विज्ञापन


पूछताछ में पेटवाड़ निवासी संदीप उर्फ बच्ची ने बताया कि उसका अगला टारगेट इंद्र गुर्जर था। इंद्र गुर्जर के बाद, बिट्टू मर्डर केस का मुख्य आरोपी विनोद काना, दलजीत सिसाय, प्रदीप पेटवाड़ व सुरेश थुराना थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हांसी में राधे गुज्जर को मारने से पहले बच्ची पर दो हत्याओं के केस हैं। इनमें से छह मई को गांव छोटा लिजवाना में उसने शराब सस्ती न देने को लेकर सेल्समैन आजाद सिंह को गोली मार दी। विवाद सिर्फ शराब के रुपये कम लेने का था। सेल्समैन ने उस पर हाथ उठा दिया था। जैसे ही सेल्समैन ने हाथ उठाया तो बच्ची ने गोली दाग दी। इसके बाद उसने विधायक सरोज मोर के गनमैन को गोली मारकर हत्या कर दी थी।


स्पेशल स्टाफ इंचार्ज प्रशांत कुमार ने बताया कि संदीप उर्फ बच्ची को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेज के सामने पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed