फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Salesman attacks couple with knife in Shravan Chappal store and injures them

Hisar News: श्रवण चप्पल स्टोर में सेल्समैन ने दंपती पर चाकू से हमला कर किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Salesman attacks couple with knife in Shravan Chappal store and injures them
हिसार।
विज्ञापन

शहर के राजगुरु मार्केट स्थित श्रवण चप्पल स्टोर पर खरीदारी करने आए दंपती पर सेल्समैन ने चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों के तीन-तीन टांके आए हैं। उधर घटना के बाद से आरोपी सेल्समैन फरार है। पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में मेला ग्राउंड निवासी निशा ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह अपने पति संजय वर्मा और दोनों बच्चों के साथ राजगुरु मार्केट में खरीदारी के लिए गई थी। इसी दौरान वह श्रवण चप्पल स्टोर में खरीदारी करने चले गए। वह दुकान के अंदर जूते-चप्पल देखने लगी और उसके पति संजय बेटी को गोदी में लेकर दुकान के बाहर खड़े थे। सेल्समैन भरत ने उसे दो-तीन जोड़ी जूते-चप्पल दिखाए, जो उसे पसंद नहीं आए। इसी बात पर सेल्समैन भड़क गया और उससे बदतमीजी करने लगा। यह देखकर उसके पति दुकान के अंदर आए और उन्होंने सेल्समैन को टोका। इस पर सेल्समैन और ज्यादा बदतमीजी से बात करने लगा। यही नहीं उसने अपनी पैंट से चाकू निकाल लिया और पति संजय पर हमला करने का प्रयास किया। निशा के मुताबिक उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने पति संजय की जांघ पर भी चाकू मारा। घटना देखकर मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई और आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed