फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sai: More than 40 players who came to give trial did not have recognized certificate, sent back

साई : ट्रायल देने पहुंचे 40 से ज्यादा खिलाड़ियों के पास नहीं थे मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट, वापस भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sai: More than 40 players who came to give trial did not have recognized certificate, sent back
हिसार। साई (स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) में मंगलवार से खिलाड़ियों के चयन प्रक्रिया के लिए ट्रायल शुरू हुए। हॉकी, बॉक्सिंग, कुश्ती और एथलेटिक के ट्रायल देने के लिए देशभर से खिलाड़ी पहुंचे, मगर 40 से ज्यादा खिलाड़ियों के पास मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट तक नहीं थे। वहीं, काफी खिलाड़ियों के दस्तावेज भी अधूरे मिले। ऐसे में उनके ट्रायल नहीं लिए और उन्हें वापस भेज दिया गया। ट्रायल देने के लिए मध्यप्रदेश, दिल्ली, उड़ीसा, राजस्थान, यूपी, पंजाब, चंडीगढ़ के अलावा अन्य राज्यों से खिलाड़ी पहुंचे थे। ट्रायल 9 दिसंबर तक चलेंगे।
विज्ञापन

बता दें, कि ट्रायल देने पहुंचे खिलाड़ी विभिन्न-विभिन्न एसोसिएशन की ओर से खेल चुके थे। खिलाड़ी एसोसिएशन की ओर से दिए गए सर्टिफिकेट लेकर पहुंचे। यहां जांच में पाया गया कि वह एसोसिएशन मान्यता प्राप्त ही नहीं है। ट्रायल के पहले दिन रजिस्ट्रेशन के बाद फिजिकल टेस्ट करवाए गए। इस दौरान खिलाड़ियों का वेट, हाईट, 30 मीटर की दौड़, 10 गुना 6 मीटर की शटल रेस, वर्टिकल जंप, बाल थ्रो करवाए गए। बुधवार को इन खिलाड़ियों के स्पेसिफिक टेस्ट होंगे। इस टेस्ट में खिलाड़ियों के हाथ-पांव की मूवमेंट, आंखों का कोर्डिनेशन देखा जाएगा। उसके बाद खेल से संबंधित खिलाड़ियों की फाइट और ट्रायल लिए जाएंगे। इस अवसर पर हॉकी कोच पूनम रानी, हरेंद्र, बॉक्सिंग कोच एमएस ढाका, कुश्ती कोच कामिनी यादव, हरेंद्र सिंह, एथलेटिक कोच समीर सांगवान, यशु के अलावा स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
इस गेम के इतने खिलाड़ियों ने करवाए रजिस्ट्रेेशन -
साई में हॉकी, कुश्ती, बॉक्सिंग और एथलेटिक के लिए कुल 145 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इनमें महिला और पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। मंगलवार को 216 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रशेन करवाए। इनमें हॉकी के 77, कुश्ती के 27, बॉक्सिंग के 35 और एथलेटिक के 77 खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों का चयन आवासीय और गैर आवासीय स्कीम के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
कोट -
रजिस्ट्रेशन से पहले खिलाड़ियों के दस्तावेजों की जांच की गई। इनमें से 40 से ज्यादा खिलाड़ियों के पास मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट नहीं थे। उनके ट्रायल नहीं लिए गए और वापस भेज दिया गया। ट्रायल पूरे होने के बाद नंबरों के आधार पर खिलाड़ियों की मेरिट लिस्ट तैयार होगी और साई मुख्यालय सोनीपत भेजा जाएगा।
- हरभजन सिंह, केंद्र प्रभारी, साई, हिसार।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed