फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sai: Interview for players after the test, now merit list will be made

साई : टेस्ट के बाद खिलाड़ियों के लिए साक्षात्कार, अब बनेगी मेरिट लिस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sai: Interview for players after the test, now merit list will be made
हिसार। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) में बुधवार को ट्रायल के अंतिम दिन बचे हुए 15 खिलाड़ियों के एथलेटिक्स इवेंट के स्पेशिफिक टेस्ट लिए गए। इसके बाद सभी खिलाड़ियों के साक्षात्कार लिया गया। अब वीरवार साई की ओर से खिलाड़ियों की मेरिट लिस्ट तैयार कर सोनीपत मुख्यालय भेजी जाएगी। करीब 20 दिन बाद खिलाड़ियों के चयन की फाइनल लिस्ट साई सेंटर हिसार पहुंचेगी। इसके बाद खिलाड़ियों को पत्र भेजकर बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें, कि आवासीय और गैर आवासीय स्कीम के तहत केवल पुरुष खिलाड़ियों के चयन की सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। आवासीय स्कीम के तहत 15 और गैर आवासीय स्कीम के तहत 10 खिलाड़ियों का चयन होगा। इस अवसर पर सोनीपत साई से एथलेटिक कोच नितिन, भिवानी से एक्सपर्ट राजेंद्र नैन, इंस्पायर इस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स से भाला चेतन्या, एनियर ग्रेरिसा, सोनीपत साई से असिस्टेंट डायरेक्टर सुभाष मसानिया, साई से एथलेटिक कोच बागवीर सिंह, विष्णु वर्मा सहित स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि ट्रायल देने के लिए विभिन्न राज्यों से 88 खिलाड़ी पहुंचे थे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों से ये पूछे गए सवाल
साई केंद्र प्रभारी हरभजन सिंह ने बताया कि साक्षात्कार के दौरान खिलाड़ियों से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति, घर में कमाने वाला कौन, कहां और किस कोच के पास अभ्यास करते हैं। किससे खेलने की प्रेरणा मिली, आगे का आपका सपना क्या है सहित सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों के सभी टेस्ट के बाद साक्षात्कार हो चुके हैं। हमारी ओर से वीरवार को खिलाड़ियों की मेरिट लिस्ट तैयार कर सोनीपत मुख्यालय भेज दी जाएगी। - हरभजन सिंह, प्रभारी, साई, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed