फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sai: Charges of 'battery' of 80 players in trial

साई : ट्रायल में 80 खिलाड़ियों की ‘बैटरी’ की चार्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sai: Charges of 'battery' of 80 players in trial
हिसार। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) में सोमवार से एथलेटिक्स के खिलाड़ियों के ट्रायल हुए। ट्रायल देने के लिए यूपी, हरियाणा, झारखंड, दिल्ली, राजस्थान सहित अन्य राज्यों से खिलाड़ी पहुंचे। रजिस्ट्रेशन के बाद 80 खिलाड़ियों के बैटरी टेस्ट लिए गए। इस दौरान खिलाड़ियों की हाइट और वेट चेक किया गया। साथ ही बाल थ्रो और 10 गुना 6 की शटल दौड़ करवाई गई। मंगलवार को खिलाड़ियों के इवेंट से संबंधित स्पेशिफिक टेस्ट होंगे।
विज्ञापन

साई प्रभारी हरभजन सिंह ने बताया कि 80 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाए हैं। पहले दिन खिलाड़ियों का बैटरी टेस्ट लिया गया। वहीं पांच खिलाड़ियों के दस्तावेजों में कमी पाई गई। इनके फार्म रिजेक्ट कर दिए गए। उन्होंने बताया कि बुधवार को खिलाड़ियों के ट्रायल का अंतिम दिन है। उसके बाद खिलाड़ियों की मेरिट लिस्ट बनेगी और रिपोर्ट तैयार कर सोनीपत मुख्यालय भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि आवासीय और गैर आवासीय स्कीम के तहत केवल पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिसमें आवासीय स्कीम के तहत 15 और गैर आवासीय स्कीम के तहत 10 खिलाड़ियों का चयन होगा। इस अवसर पर सोनीपत साई से एथलेटिक कोच नितिन, भिवानी से एक्सपर्ट राजेंद्र नैन, इंस्पायर इस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स से भाला चेतन्या और एनियर ग्रेरिसा सहित स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

आवासीय स्कीम के तहत खिलाड़ियों को ये मिलेगी सुविधा
- 275 रुपये की प्रतिदिन खुराक
- निशुल्क आवास की सुविधा
- निशुल्क चिकित्सा व्यवस्था और खेल विज्ञान
- शिक्षा व्यय
- निशुल्क खेल पोशाक
- निशुल्क बीमा
- प्रतियोगिता एक्सपोजर
- निशुल्क खेल किट
आज से खिलाड़ियों के इवेंट से संबंधित टेस्ट लिए जाएंगे। इसको लेकर हमारी ओर से तैयारी पूरी है।
- हरभजन सिंह, प्रभारी, साई, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed