फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rule 134A: Admission schedule released, department will examine the horoscope of private schools on 24

नियम 134ए : दाखिले का शेड्यल जारी, 24 को निजी स्कूलों की कुंडली खंगालेगा विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rule 134A: Admission schedule released, department will examine the horoscope of private schools on 24
हिसार। शिक्षा निदेशालय की ओर से नियम 134ए के तहत दाखिले का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। अब 24 अक्तूबर तक निजी स्कूलों को रिक्त सीटों का ब्योरा पोर्टल पर अपडेट करना होगा। विशेष बात यह है कि निदेशालय ने डीईओ व डीईईओ को आदेश दिए हैं कि 24 अक्तूबर के बाद वह निजी स्कूलों की कुंडली खंगाले। वीरवार रात 8 बजे तक जिले के 758 निजी स्कूलों में से 441 ने नियम 134ए के तहत रिक्त सीटों की रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट कर दी है।
विज्ञापन

नया शेड्यूल
- 22 अक्तूबर तक निजी स्कूलों को ईडब्ल्यूएस व बीपीएल श्रेणी की सीटों का ब्योरा अपने नोटिस बोर्ड पर चस्पा करना होगा।
- 25 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक डीईओ, डीईओ, बीईओ को अपने स्तर पर निजी स्कूलों की जांच करेंगे।
- 29 अक्तूबर से 14 नवंबर तक विद्यार्थी नियम 134ए के तहत दाखिले के लिए आवेदन करेंगे।
- बीईओ व डीईओ व डीईईओ को अपने स्तर पर योग्य परीक्षार्थियों की लिस्ट जारी करनी होगी। जिसे हर खंड पर चस्पा किया जाएगा।
- 21 नंवबर को आवेदकों की परीक्षा ली जाएगी।
- 26 नंवबर को रिजल्ट जारी किया जाएगा।
- 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक पहली मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी संबंधित स्कूल में दाखिले ले सकेंगे।
- दूसरी लिस्ट के लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से खाली सीटों का ब्योरा पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा।
वीरवार शाम 8 बजे तक जिले के 441 स्कूलों ने नियम 134ए के तहत अपनी सीटों की रिपोर्ट अपडेट कर दी है। नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 24 अक्तूबर को हम खुद निजी स्कूलों की कुंडली खंगालेंगे। - धनपत राम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed