{"_id":"6685be47c11f0947e60a046f","slug":"rs-91800-looted-in-the-name-of-getting-canadian-tourist-visa-hisar-news-c-21-hsr1020-413989-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कनाडा का टूरिस्ट वीजा लगवाने के नाम पर हड़पे 91,800 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कनाडा का टूरिस्ट वीजा लगवाने के नाम पर हड़पे 91,800 रुपये
विज्ञापन
नारनौंद। गांव गुराना के रहने वाले युवक से कनाडा का टूरिस्ट वीजा लगवाने के नाम पर 91,800 की धोखाधड़ी हुई है। नारनौंद थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर कंपनी के कर्मचारी अमनदीप कौर, रिया, रिचा, अजय व नीरज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में गुराना निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि 3 अप्रैल 2023 को सेक्टर-17 चंडीगढ़ की स्काई हाई अब्रॉड कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड से कनाडा का टूरिस्ट वीजा लगवाने के लिए संपर्क किया था। वीजा के लिए रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 11800 रुपये 3 अप्रैल को जमा करवा दिए थे। इसके अलावा जरूरी दस्तावेज कंपनी में जमा करवा दिए थे। इसके बाद कंपनी की ओर से 20 हजार रुपये और मांगे। 28 जून को गूगल-पे से कंपनी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद कंपनी के खाते में 60 हजार रुपये और भेज दिए। जब वीजा के बारे में पूछा तो कंपनी के कर्मचारी नीजर ने कहा कि फाइल प्रक्रिया में है।
इसके बाद कंपनी के कार्यालय जाकर अमनदीप कौर, रिया, रिचा, अजय मोर से अपनी फाइल प्रोसेस का स्टेटस जानना चाहा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने बताया कि उक्त लोगों ने धोखाधड़ी कर उससे करीब 91800 रुपये हड़प लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद