फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rs 8.70 crore will be spent on the railway station in the first phase.

Hisar News: रेलवे स्टेशन पर प्रथम चरण में खर्च होंगे 8.70 करोड़ रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rs 8.70 crore will be spent on the railway station in the first phase.
 रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन कार्य।
हिसार। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हिसार रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के लिए 24 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से मास्टर प्लान तैयार किया गया है। चरणबद्ध तरीकों से इन कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है। प्रथम चरण में रेलवे स्टेशन पर 8 करोड़ 70 लाख रुपये से कार्य कराए जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत हिसार स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा पैदल पुल और 6 लिफ्ट भी लगेंगी।
विज्ञापन

स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में यातायात को सुचारू करने व सुंदरीकरण के कार्य के साथ हरित पट्टी विकसित करना और पार्किंग के लिए स्थान निर्धारित करना, स्टेशन भवन के अग्रभाग में सुधार तथा प्रकाश व्यवस्था में बदलाव, प्लेटफार्म पर लगे विभिन्न साइनेज और बिजली के उपकरणों में सुधार शामिल है। इनके साथ ही वीआईपी लांज, फूड प्लाजा और एसी वेटिंग हॉल का भी प्रावधान किया जाएगा। आधुनिक टॉयलेट ब्लॉक बनाए जाएंगे व प्लेटफॉर्म शेल्टर और कवरिंग को बदला जाएगा। इसी प्रकार दूसरे प्रवेश द्वार को विकसित किया जाएगा। इन कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित कर कार्य आदेश जारी किए जा चुके हैं व प्रवेश एवं विकास द्वारा का कार्य प्रगति पर है। चहारदीवारी, वीआईपी रूम, नए टॉयलेट ब्लॉक का कार्य चल रहा है। सभी कार्य फरवरी 2024 तक पूरे किए जाने की उम्मीद है। इसी प्रकार कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड्स, जीपीएस आधारित घड़ियां, आउटडोर वीडियो डिस्प्ले एवं स्पीकर का भी प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed