{"_id":"6a68fe8f52e186314d0599da","slug":"rs-57-lakh-swindled-from-14-youths-on-the-pretext-of-jobs-at-gju-hisar-news-c-21-gkp1031-919402-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू में नौकरी का झांसा देकर 14 युवाओं से ठगे 57 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू में नौकरी का झांसा देकर 14 युवाओं से ठगे 57 लाख रुपये
विज्ञापन
हिसार, सिरसा। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) हिसार में क्लर्क सहित अन्य पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 14 युवाओं से 57 लाख रुपये की ठगी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हिसार के गांव दहमन निवासी लक्ष्मण दास को मंगलवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि गांव रंगड़ी रोड निवासी अनिल ने सदर थाना सिरसा में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रीत नगर बेगू रोड निवासी नरेश यादव ने अपने साले विजेंद्र सिंह निवासी गांव दहमन की नेताओं तक पहुंच होने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि विजेंद्र सरकारी नौकरी लगवाने का दावा करता था।
इसके चलते उन्होंने 14 युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर 57 लाख रुपये ले लिए। इनमें से 15 लाख 47 हजार रुपये ऑनलाइन माध्यम से और 41 लाख 53 हजार रुपये नकद विजेंद्र सिंह के पिता लक्ष्मण दास को दिए गए। लंबे समय तक नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर 25 फरवरी को सदर थाना सिरसा में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जांच नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस को सौंपी गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लक्ष्मण दास को हिसार से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि विजेंद्र सिंह के खिलाफ सिरसा के अलावा हिसार और फतेहाबाद में भी धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज हैं।