फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rs 5659 crore available to all local bodies, get the works of public facilities completed at a fast pace by May 31: Dr. Kamal Gupta

सभी निकायों के 5659 करोड़ रुपये उपलब्ध, 31 मई तक जन सुविधाओं के कार्य तेज गति से पूर्ण करवाएं : डॉ. कमल गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Rs 5659 crore available to all local bodies, get the works of public facilities completed at a fast pace by May 31: Dr. Kamal Gupta
 नगर निगम में समीक्षा बैठक करते निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता। साथ में निगमायुक्त प्रदीप दहिया व 
हिसार। स्थानीय शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों का सशक्तीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश के सभी नगर-निगम, नगर परिषद व नगर पालिकाओं के पास लगभग 5659 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध है। उन्होंने इस धन राशि से शहरी स्थानीय निकायों के अधिकारियों को 31 मई तक सड़क, पार्क, लाइट व चौक-चौराहों, शहरों के सुंदरीकरण और अन्य जन सुविधाओं के कार्य तीव्र गति से पूर्ण करने की हिदायत दी है। इनमें सभी सुविधाओं से युक्त एक दिव्य मार्ग भी प्रत्येक निकाय क्षेत्र में बनाया जाएगा।
विज्ञापन

वीरवार को हिसार नगर-निगम में आयोजित अधिकारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। प्रॉपर्टी आईडी की समीक्षा के दौरान निकाय मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में 42 लाख 70 हजार प्रॉपर्टी आईडी तैयार की गई हैं, जिन्हें इंटीग्रेट करने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र की प्रॉपर्टी आईडी को जल्द से जल्द इंटीग्रेट करें।
विज्ञापन

कॉलोनी रेगुलराइजेशन के कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि निकाय अधिकारी उनके क्षेत्रों से संबंधित कॉलोनियों की प्रक्रिया पूर्ण करके मुख्यालय को भिजवाएं, ताकि अधिसूचना जारी की जा सके। डॉ. कमल गुप्ता ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि नगर दर्शन पोर्टल पर नागरिकों व जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आने वाली मांगों पर गंभीरता से कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री और वे स्वयं इस पोर्टल की समीक्षा करते हैं। प्रदेश के कई अधिकारी लापरवाही के चलते निलंबित भी किए जा चुके हैं। प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी के मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने इस कार्य में और अधिक गंभीरता से कार्य करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed