{"_id":"62b4b40333544d21ff592a8f","slug":"rs-48-lakh-siphoned-off-from-retired-sde-in-the-name-of-getting-a-flat-in-gurugram-hisar-news-hsr634979589","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में फ्लैट दिलाने के नाम पर रिटायर्ड एसडीई से 48 लाख रुपये हड़पे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में फ्लैट दिलाने के नाम पर रिटायर्ड एसडीई से 48 लाख रुपये हड़पे, केस दर्ज
विज्ञापन
हिसार। पीएलए निवासी राजेश सिहाग से गुरुग्राम में फ्लैट दिलवाने के नाम पर 48 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामना आया है। राजेश सिहाग की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सिहाग ने बताया कि वह पीडब्ल्यूडी से एसडीई के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुका है। सितंबर 2012 में देवेंद्र लोहचब से मिला था। देवेंद्र ने खुद को एक ग्रुप में ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर बताया। देवेंद्र ने बताया कि वह लोग गुरुग्राम के सेक्टर 10-ए गांव कादिपुर में फ्लैट बनाने की प्री लोचिंग कर रहे हैं। उन्होंने मुझे कहा कि था कि अगर आप हमारे यहां फ्लैट बुक करवाते हो तो हम आपको जल्द ही फ्लैट बनाकर दे देंगे। मैंने उस पर विश्वास करके मैंने एक फ्लैट बुक करवाया। फ्लैट की कीमत 48 लाख रुपये है, अतिरिक्त 11 लाख रुपये लगेंगे। जिस पर मैने अपना फ्लैट बुक करवा दिया। देवेंद्र ने कहा कि आपको 30 लाख रुपये एडवांस देने पडे़ंगे व बाकी पेमेंट रजिस्ट्री के वक्त देनी होगी।
राजेश ने बताया कि उन्होंने अपना मकान बेचकर 26 लाख रुपये दे दिए, लेकिन आज तक उन्हें फ्लैट नहीं मिला। राजेश ने शिकायत में बताया कि वह एक दिन आरोपी के ऑफिस में रजिस्ट्री के बारे में पता करने गया तो पता चला कि उनका यह फ्लैट किसी ओर को दे दिया है। रुपये मांगने पर आरोपी देवेंद्र जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।