फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rs 25 lakh fraud from poultry farm operator lured by double rupee

दोगुने रुपये का लालच देकर मुर्गी फार्म संचालक से 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Fri, 13 Mar 2020 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rs 25 lakh fraud from poultry farm operator lured by double rupee
ऑनलाइन मुर्गों की बिक्री कर दोगुने रुपये कमाने का लालच देकर मय्यड़ निवासी एक युवक से एक कंपनी के एमडी व अन्य ने 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में मय्यड़ निवासी देशपाल ने अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को शिकायत दी कि मय्यड़ गांव में उसका मुर्गा फार्म है। उसने बताया कि उसके एक दोस्त ने उसे ऑनलाइन मुर्गे बेचने के बारे में बताया, जिसके बाद उनकी मुलाकात जयपुर निवासी आशुतोष के साथ हुई। आरोप है कि आशुतोष की बातों में आकर उसने 25 लाख रुपये फीस के तौर पर उसे दे दिए। देशपाल ने बताया कि उस वक्त आशुतोष ने उसे कहा कि ऑनलाइन मुर्गे की खरीद-फरोख्त करने पर क्रेता-विक्रेता दोनों को कैशबैक मिलेगा। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसे कहा था कि तीन माह में राशि डबल हो जाएगी और उसे कैशबैक आएगा। जब उसे किसी प्रकार की राशि नहीं मिली तो उसने आरोपी से 25 लाख रुपये वापस मांगे, लेकिन उसे रुपये लौटाने से मना कर दिया गया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पीड़ित के अनुसार यह मामला जुलाई 2019 से चल रहा था। मामले में पुलिस ने देशपाल की शिकायत पर जयपुर की एनोजोन ऑनलाइन शॉपिंग प्राइवेट लिमिटेड, एमडी आशुतोष और पार्टनर लोकेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed