फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Root Plate on every Auto in city

शहर के हर ऑटो पर होगी रूट प्लेट

Sat, 28 Nov 2015 12:44 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Root Plate on every Auto in city

शहर में चलने वाले हर ऑटो रिक्शा पर रूट प्लेट लगाई जाएगी। अक्सर मुख्य सड़कों पर जाम से निपटने व ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो चालकों के साथ मिलकर यह प्लान बनाया है।

विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस ने सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले जहां जाम लगते हैं वहां तीन स्थानों पर ऐसे स्थान निर्धारित किए हैं वहां पर रूट वाइज ऑटो खड़े होंगे। ये ऑटो लाइन में होंगे। जो एक विशेष रूट पर चलेंगे।
विज्ञापन


हर ऑटो के आगे रूट लिखा होगा। ताकि चलते वक्त सवारियां हर किसी ऑटो को न रुकवाए। प्लेट पर लिखे रूट को पढ़कर केवल उस ऑटो को ही सवारियां रुकवाएंगी जहां उन्हें जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 को हुई थी ऑटो चालकों के साथ मीटिंग
ट्रैफिक पुलिस डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया है कि इस मामले को लेकर ऑटो चालकों के साथ 22 नवंबर को मीटिंग हुई थी। जल्द ही एक और मीटिंग बुलाने वाले हैं। इसके बाद रूट प्लेट व स्थान निर्धारित वाला नियम शुरू हो जाएगा।

लेन में चलेंगे ऑटो
ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि मीटिंग में ऑटो को लेन में चलाने पर भी चर्चा हुई है। सभी ऑटो विशेषकर नागोरी गेट से लेकर पुराने ओवर ब्रिज तक लेन में चलेंगे। ताकि व्यवस्था न बिगड़े।

नागोरी गेट पर नहीं रुकेंगे ऑटो
ऑटो चालकों को नागोरी गेट पर नहीं रुकने दिया जाएगा। अगर नागोरी गेट पार करने के बाद आर्य समाज मंदिर रोड के सामने 2 से पांच सेकेंड के बीच ऑटो चालक ब्रेक दे सकता है। उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जाएंगे।

यूं बनेंगे रूट
बस स्टैंड के आगे जीएच मोड़ से पहले मिलगेट, न्यू पुलिस लाइन, बरवाला चुंगी, सिरसा रोड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, 12 क्वाटर रोड के रूट पर जाने वाली सवारियों को वहां से ऑटो मिलेंगे।

दूसरा स्थान बस स्टैंड के सामने स्कूल के पास होगा
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार दूसरा अस्थायी स्टैंड बस स्टैंड के पास फुट ओवर ब्रिज यानी स्कूल के गेट के पास होगा। वहां मॉडल टाउन जिंदल चौक, सातरोड, कैंप चौक, राजगढ़ रोड जाने वाले रूट के ऑटो मिलेंगे।

तीसरा स्थान
तीसरा स्थान नागोरी गेट से आगे आर्य समाज मंदिर से पहले होगा। वहां भी उस साइड जाने वाले ऑटो का अस्थायी स्टैंड होगा। कोई भी ऑटो 2 से पांच सकेंड से ज्यादा नहीं रुकेगा। सवारियां चढ़ते ही तुरंत ऑटो आगे चलाना होगा।

चालक के साथ वाली सीटें उतरवाई
पुलिस ने ऑटो चालकों के साथ वाली आगे की सीटें हटवानी शुरू कर दी है। सभी ऑटो चालकों को चेतावनी दी गई है कि वे आगे सवारियों को न बैठाएं। ऐसा करने वालों के चालान किए जाएंगे।


आज चेतावनी का दिन सोमवार से कटेंगे चालान
डीएसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार व इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया है कि शुक्रवार व शनिवार को चेतावनी दी जाएगी। सोमवार से नियमों का पालन न करने वाले ऑटो चालकों का चालान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed