{"_id":"69ece1fd2dc83833fc02532a","slug":"rohtak-recorded-temperatures-above-44-degrees-celsius-haryana-weather-news-2026-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सूरज की तपिश के आगे सब बेहाल, 44 पार पहुंचा पारा; यह शहर रहा सबसे अधिक गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सूरज की तपिश के आगे सब बेहाल, 44 पार पहुंचा पारा; यह शहर रहा सबसे अधिक गर्म
Sat, 25 Apr 2026 09:17 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 25 Apr 2026 09:17 PM IST
सार
हरियाणा में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। अप्रैल माह में ही पारा 44 पार पहुंच गया है। गर्मी ने राज्य में सबको बेहाल कर दिया है।
विज्ञापन
हरियाणा में भीषण गर्मी
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हरियाणा में पड़ रही भीषण गर्मी लगातार लोगों को परेशान कर रही है। शनिवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का कोई खास असर नहीं दिखा। हल्के बादलों के बावजूद तापमान में उछाल जारी रहा जिससे प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 से 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रोहतक, करनाल और अंबाला में लू की स्थिति रही जबकि रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहने के कारण लोगों को रात में भी सुकून नहीं मिल पा रहा है।
रोहतक रहा सबसे अधिक गर्म
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार गर्म और शुष्क हवाएं वातावरण से धीरे-धीरे नमी को सोख रही हैं जिससे तपती गर्मी अपने तल्ख तेवरों के साथ जारी है। प्रदेश में दिन का तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से 44.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। रोहतक में सबसे अधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि फरीदाबाद में 43.6, महेंद्रगढ़ में 43.5, सिरसा में 43.4, हिसार में 43, करनाल में 42.8, मेवात में 42.7, भिवानी में 42.5, गुरुग्राम में 42.2, और सोनीपत में 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। केवल यमुनानगर में तापमान 40 डिग्री से थोड़ा कम 39.6 डिग्री सेल्सियस था।

रात का तापमान भी बढ़ा
रात का तापमान भी सामान्य से 2.5 से 8.2 डिग्री अधिक रहा। रात के दौरान तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। भिवानी में रात का तापमान सबसे अधिक 31.8 डिग्री सेल्सियस था, जबकि फरीदाबाद में 29.6, महेंद्रगढ़ में 29.5, गुरुग्राम में 29, अंबाला में 28, चरखी-दादरी में 28, जींद में 27.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके कारण लोग रात में भी गर्मी से राहत नहीं पा सके।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
शनिवार को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में बादलों की आवाजाही देखी जा रही है, जिसका असर शनिवार शाम से रविवार रात तक रहेगा। इस दौरान तेज़ गति की हवाएं चलने और आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियां हो सकती हैं। तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने 27 से 29 अप्रैल तक तेज हवाओं (40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा) का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना भी जताई जा रही है।