फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rohtak MP Deepender Hooda asked questions, why unemployment crime nadrug addiction in the state

हरियाणा: प्रदेश में बेरोजगारी, अपराध, पंजाब से ज्यादा नशा, MP दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार को घेरा, पूछे ये सवाल

Fri, 19 Jul 2024 07:47 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 19 Jul 2024 07:47 PM IST
सार

हरियाणा कांग्रेस की तरफ से चलाए गए हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत शुक्रवार को रोहतक के कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, अपराध और पंजाब से ज्यादा नशा क्यों है।

विज्ञापन
Rohtak MP Deepender Hooda asked questions, why unemployment crime nadrug addiction in the state
deepender hooda - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा मांगे जवाब... देश भर के मुकाबले हरियाणा में सबसे ज्यादा बेरोजगारी क्यों है? हरियाणा में सबसे ज्यादा अपराध क्यों है? पंजाब से भी ज्यादा नशा हरियाणा में क्यों है? मौजूदा सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग का अपमान क्यों किया? हरियाणा को विकास की पटरी से क्यों उतारा? इन प्रश्नों सहित मेरे 15 सलावों के जवाब अभी तक हरियाणा की भाजपा सरकार ने नहीं दिए हैं। ये सवाल मेरे नहीं बल्कि प्रदेश के लोगों के हैं। यह कहना है रोहतक के कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का। 

विज्ञापन


सांसद दीपेंद्र हुड्डा शुक्रवार को हिसार के हांसी पहुंचे हुए थे। यहां उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि आज हरियाणा की जनता मौजूद भाजपा सरकार से जवाब मांग रही है, लेकिन सरकार एक सवाल का जवाब नहीं दे रही है। 
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा उनकी पार्टी की तरफ से चलाए गए अभियान हरियाणा मांगे हिसाब के तहत सरकार से सवाल किए जा रहे हैं। क्योंकि हरियाणा की जनता सरकार से बीते 10 साल का हिसाब मांग रही है। जब से हमने यह अभियान शुरू किया है तब से भाजपा में बड़ी तिलमिलाहट दिखाई दे रही है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है। हमारे 15 प्रश्नों में से किसी भी प्रश्न का जवाब भाजपा ने नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तरफ से हरियाणा मांगे हिसाब अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत भाजपा सरकार से उनके बीते 10 साल के कार्यकाल का हिसाब मांगा जा रहा है। इसी अभियान के तहत कांग्रेस भाजपा की सैनी सरकार को घेर रही है। कांग्रेस के नेताओं का आरोप है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को गुमराह करके दो बार सता हासिल की है, लेकिन जो वादे लोगों से किए गए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed