{"_id":"5e6bde888ebc3ea7b5277cbe","slug":"robbery-in-bsf-jawan-s-house-hisar-news-rtk546727860","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ जवान के घर में दिन-दिहाड़े चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ जवान के घर में दिन-दिहाड़े चोरी
विज्ञापन
आजाद नगर स्थित अशोक विहार में शुक्रवार को बीएसएफ जवान के घर में चोरों ने दिन-दिहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। अभी तक पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है। अशोक विहार निवासी नन्हाराम ने बताया कि वह बीएसएफ में नौकरी करता है। उसने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह सेक्टर- 9-11 में किसी परिचित के घर पर शोक जताने के लिए गए थे। इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे घर वापस लौटे तो घर में स्टोर रूम की लाइट को जगता देख घर में मौजूद माता से पूछा तो उन्होंने बताया कि पीछे से दो तीन युवक आए थे। उनमें से एक ने अपना नाम कृष्ण बताते हुए कहा कि वह अपनी चाबी लेने आया है। पीड़ित नन्हाराम के अनुसार वह घर के सभी दरवाजे बंद करके गया था। पीछे का रास्ता खुला होने के कारण चोरों ने वहां से प्रवेश किया। इसके बाद मामले की सूचना आजाद नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस व सीन ऑफ क्राइम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। आजाद नगर थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें मौखिक रूप से सूचना मिली थी। अभी लिखित में शिकायत नहीं आई है। लिखित में शिकायत आने पर केस दर्ज किया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बॉक्सर बेटी के मेडल चोरी, दूसरी बेटी की थी अप्रैल में शादी
नन्हाराम ने बताया कि उसकी एक बेटी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर है। चोरों ने घर में पड़े उसके मेडल भी चोरी कर लिए। इसके अलावा दूसरी बेटी की अप्रैल में शादी थी। उसके दहेज के लिए जोड़े गए सोने व चांदी के आभूषण भी चोरों ने चोरी कर लिए। इसके अलावा चोरों ने घर में रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी भी चोरी कर ली।
वारदात के बाद से पत्नी सदमे में
बेटी की शादी के लिए जोड़ी जमा-पूंजी चोरी होने के कारण नन्हाराम की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। वह बार-बार बेहोश हो रही थी। जिसे परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया।