फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roadways buses need 308 fog lights, only 120 are in stock

रोडवेज बसों के लिए चाहिए 308 फॉग लाइट, स्टॉक में हैं सिर्फ 120

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses need 308 fog lights, only 120 are in stock
हिसार। ठंड के साथ सुबह-शाम धुंध छानी शुरू हो गई है। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, मगर अभी तक रोडवेज विभाग नींद से नहीं जागा है। कोहरे व धुंध में हादसों से बचाव करने के लिए रोडवेज विभाग ने कोई तैयारी नहीं की है। हालात यह है कि अभी तक एक भी बस पर फॉग लाइट नहीं लगवाई गई हैं, जबकि कुछ दिन पहले ही रोडवेज अधिकारियों ने लाइटें लगवाने की बात कही थी।
विज्ञापन

दरअसल, वर्तमान में हिसार डिपो की 154 बसें सड़क पर दौड़ रही हैं। इनमें 24 बसें किलोमीटर स्कीम की शामिल हैं। इन बसों पर 308 फॉग लाइटें लगवाई जानी हैं, जबकि स्टॉक में 120 फॉग लाइटें रखी हैं। हिसार डिपो के कार्यकारी टीएम अनिल चोपड़ा का कहना है कि धुंध में सुरक्षा को देखते हुए सभी रोडवेज चालकों को हिदायतें दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

जनवरी माह में लगेगा रोडवेज चालकों के लिए कैंप
जनवरी माह में रोडवेज चालकों के लिए रोडवेज परिसर में आंखों का कैंप लगाया जाएगा। इसको लेकर सिविल अस्पताल की सीएमओ को पत्र लिखा जाएगा। कार्यकारी टीएम अनिल चोपड़ा का कहना है कि उम्र ज्यादा होने के बाद आंखें कमजोर और कम दिखने की समस्या शुरू हो जाती है। ऐसे में खासतौर पर रोडवेज चालकों के लिए कैंप लगाया जाएगा, ताकि उन्हें बस चलाने में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोबुला, भाटला सहित अन्य मार्गों पर बसें चलाने की मांग
टीएम अनिल चोपड़ा का कहना है कि बोबुआ, भाटला सहित अन्य मार्गों पर बसों को चलाने के लिए बेटियों की डिमांड आई हैं। इन रूटों पर बसें चलाने के लिए बातचीत चल रही है। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे उनके पास डिमांड आएगी, वैसे-वैसे रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा।

अभी स्टॉक में 120 फॉग लाइटें रखी हुई हैं। लाइटें और मंगवाने के लिए डिमांड भेजी जा चुकी है। एक सप्ताह के अंदर सभी बसों पर फॉग लाइटें लग जाएगी। - अनिल चोपड़ा, कार्यकारी टीएम, हिसार डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed