फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roadways buses are jammed these days, neither garbage nor water will come

आज-कल रोडवेज बसों का चक्का जाम, न उठेगा कचरा न आएगा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses are jammed these days, neither garbage nor water will come
हिसार। दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर कर्मचारी संगठन लामबंद हैं। संगठनों का दावा है कि इस हड़ताल में सभी विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे। दो दिनों तक रोडवेज बसों का पूरी तरह से चक्का जाम रहेगा। कचरे का उठान भी नहीं किया जाएगा। पेयजल आपूर्ति से लेकर बिजली के फॉल्ट तक को दुरुस्त नहीं किया जाएगा। वहीं बैंक कर्मी भी हड़ताल में शामिल होंगे। बैंक कर्मचारी यूनियन के मुताबिक कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा। हालांकि रोडवेज जीएम का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में रोजाना की तरह सभी बसें सुचारु रूप से चलवाई जाएंगी।
विज्ञापन

बिजली निगम अपने स्तर पर बिजली व्यवस्था संभालेगा : पूनिया
ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन कर्मचारी यूनियन के विरेंद्र पूनिया ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को यूनियन के सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। अगर बिजली आपूर्ति बाधित होती है तो उसकी व्यवस्था बिजली निगम को करनी होगी। हालांकि किसी भी कर्मचारी द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं की जाएगी। हड़ताल को लेकर सुबह 9 बजे तक सभी बिजली कर्मचारी एकत्रित होंगे।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय को बंद रखने का दावा
नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई के प्रधान राजेश बागड़ी व सचिव सुरेंद्र वर्मा के अनुसार हड़ताल को लेकर सोमवार सुबह 8 बजे कर्मचारी निगम कार्यालय में एकजुट होना शुरू होंगे। इस दौरान कार्यालय को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। जनता से संबंधित कोई कार्य नहीं होने दिया जाएगा। शहर में न तो सफाई होगी और न ही कचरे का उठान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल को लेकर सभी यूनियनों का समर्थन मिला है। दो दिन पूर्ण रूप से बसों का चक्का जाम रहेगा। कोई भी बस नहीं चलेगी। - दलबीर किरमारा, राज्य प्रधान, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ
दो दिन कोई भी बस नहीं चलने दी जाएगी। यदि प्रशासन की ओर से हमे हटाने की कोशिश की तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का फैसला लेंगे। - राजपाल नैन, राज्य प्रभारी, रोडवेज कर्मचारी यूनियन महासंघ
पूरी तरह हड़ताल रहेगी। दो दिन पानी की कोई सप्लाई नहीं दी जाएगी। - नरेश गौतम, सर्व कर्मचारी संघ
जिले में सरकारी बैंकों की 400 से ज्यादा शाखाएं हैं, जिनके ज्यादातर कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। जब कर्मचारी ही हड़ताल पर रहेंगे तो काम कैसे होगा। - वीएल शर्मा, सचिव, हरियाणा बैंक इंप्लाइज फेडरेशन हिसार
स्वास्थ्य : हड़ताल पर नहीं रहेंगे सरकारी डॉक्टर, खुली रहेंगी ओपीडी
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेस एसोसिएसन के जिला प्रधान डॉ. राजीव डाबला ने बताया कि हमारी यूनियन हड़ताल पर नहीं रहेगी। यूनियन के सभी डॉक्टर ड्यूटी पर रहेंगे। वहीं एनएचएम कर्मचारी संघ के सचिव अनिल ने बताया कि एनएचएम कर्मी हड़ताल पर नहीं रहेंगे। सरकारी अस्पताल में उनकी सेवाएं चालू रहेंगी। वहीं डॉक्टरों ने कहा कि अगर स्वास्थ्य कर्मचारियों की अन्य कोई एसोसिएशन हड़ताल पर रहेगी तो उनसे संबंधित कार्य प्रभावित नहीं होने देंगे।
बिजली : अपने स्तर पर व्यवस्था संभालेगा निगम
ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन कर्मचारी यूनियन के विरेंद्र पूनिया ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को हमारी यूनियन के सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारी हड़ताल पर रहने से अगर बिजली आपूर्ति बाधित होती है तो उसकी व्यवस्था बिजली निगम को करनी होगी। प्रधान पूनिया ने कहा कि हमारी यूनियन के किसी भी कर्मचारी द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं की जाएगी। प्रधान ने आमजन से हड़ताल में सहयोग करने अपील की है। उन्होंने कहा कि सुबह 9 बजे तक सभी बिजली कर्मचारी एकत्रित होकर नगर निगम पहुंचेंगे।
हेमसा कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल होंगे
बरवाला। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन (हेमसा) ने एलान किया है कि 28 व 29 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को पूर्णतया समर्थन दिया जाएगा। हेमसा के प्रेस सचिव विकास कुमार ने बताया कि पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने व लिपिक के पद की 35,400 बेसिक लागू करवाने जैसे मुद्दों को लेकर हेमसा पहले से ही सरकार की नीतियों से खफा है। इस अवसर पर हेमसा टीम के प्रधान मुकेश कुमार, सचिव पंकज नैन, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, रामनिवास, अजीत यादव, मनोज कुंडू, जितेंद्र कुमार, प्रवीण मौजूद रहे।
पुलिस की मौजूदगी में रोजाना की तरह सभी बसें सुचारु रूप से चलवाई जाएंगी। बस स्टैंड पर पुलिस प्रशासन मौजूद रहेगा। पुलिस से लगातार संपर्क में है। - राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, हिसार डिपो
हमने कर्मचारियों से हड़ताल न करने की अपील करते हैं। आवश्यक सेवाओं को जारी रखेंगें। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। हर थाने पर एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया है। सभी संवेदनशील स्थानों की निगरानी की जाएगी।

- डॉ. प्रियंका सोनी, डीसी, हिसार
2 दिन की हड़ताल को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। हांसी, हिसार, बरवाला और उकलाना के बस स्टैंड पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। हिसार बस स्टैंड पर 50 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा लघु सचिवालय के सामने भी 50 पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। बस स्टैंड पर सुबह 4 बजे से पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 6 डीएसपी तैनात रहेंगे।
- विकास कुमार, पुलिस प्रवक्ता हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed