फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roadways bus will run for Haridwar at 8:10 pm and for Jaipur at 9:10 pm

हरिद्वार के लिए रात 8:10 और जयपुर के लिए रात 9:10 बजे चलेगी रोडवेज बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus will run for Haridwar at 8:10 pm and for Jaipur at 9:10 pm
हिसार। कोरोना की तीसरी लहर के दौरान बंद की गई हिसार से जयपुर और हरिद्वार बस को अब दोबारा से शुरू कर दिया गया है। दोनों बसें हिसार से रात को रवाना होगी। हिसार से रात को जयपुर के लिए 9:10 बजे बस रवाना होगी। यह बस सिरसा से चलकर हिसार आती है। यहां कुछ मिनट ठहराव के बाद जयपुर के लिए रवाना होती है, वहीं हिसार से हरिद्वार रात को 8:10 बजे रवाना होगी। हालांकि एक बस सुबह हरिद्वार के लिए पहले से ही चल रही है।
विज्ञापन

उधर, सवारियां नहीं मिलने के कारण हिसार से सुबह चंडीगढ़ जाने वाली वॉल्वो बस को बंद कर दिया गया है। वॉल्वो बस में सवारियां नहीं मिलने के कारण लगातार घाटा हो रहा था। ऐसे में फिलहाल के लिए बस को बंद कर दिया गया है। यह बस हिसार से सुबह 6:10 बजे रवाना होती थी। कोरोना के केस कम होने के साथ ही बसों में सफर करने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ चुकी हैं। इससे रोडवेज की आमदनी भी बढ़ी है। कुछ दिन पहले तक बसों में सवारियां नहीं होने के कारण रोडवेज को रोजाना दो से ढाई लाख का नुकसान हो रहा था मगर अब व्यवस्था फिर से पटरी पर लौटना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के लिए रात्रि बस सुविधा नहीं
हिसार से रात 11 बजे चंडीगढ़ जाने वाली बस शुरू नहीं हो पाई है। इस बस को चलाने के लिए बार-बार यात्रियों की डिमांड भी आ रही हैं। कारण है कि रात के समय में भी इस बस में काफी यात्री सफर करते थे। उधर, रोडवेज अधिकारियों के अनुसार इस बस को भी जल्द चला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के केस कम होने से अब यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी हैं। जैसे-जैसे हमारे पास रूटों पर बसें चलाने की डिमांड आ रही है, उन्हें चलाया जा रहा है। यात्रियों को बस को लेकर कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - अनिल चोपड़ा, कार्याकारी यातायात निरीक्षक, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed