{"_id":"6a665bf450f43f54780d8737","slug":"road-broken-for-three-days-responsible-people-unaware-hisar-news-c-21-hsr1005-917809-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: तीन दिन से सड़क टूटी, जिम्मेदार बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: तीन दिन से सड़क टूटी, जिम्मेदार बेखबर
विज्ञापन
हिसार चुंगी से निरंकारी भवन रोड के बीच बना गड्ढा। संवाद
- फोटो : राखीगढ़ी में अपने पुश्तैनी हवेली में ग्रामीणों के साथ मंत्री राजेश अग्रवाल। स्रोत : जागरूक पाठक
हांसी। हिसार चुंगी से निरंकारी भवन तक जाने वाली सड़क पर बना गड्ढा अब राहगीरों के लिए खतरे का कारण बन गया है। तीन दिन पहले सड़क का एक हिस्सा धंसने के बाद भी प्रशासन ने इसकी सुध नहीं ली है। लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। राहगीरों को हादसे का खतरा झेलना पड़ रहा है।
हिसार चुंगी से बरवाला जाने के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल होता है। साथ ही विधायक विनोद भयाना का आवास भी इसी मार्ग पर है। आसपास के लोगों का कहना है कि सड़क में गड्ढा तीन दिन पहले हुआ है लेकिन अभी तक नगर परिषद की ओर से इस गंभीर मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
सुनील, सागर, पवन और अन्य स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए गड्ढे के आसपास झाड़ियां लगाकर वाहन चालकों को सचेत करने का प्रयास किया है लेकिन यह एक अस्थायी समाधान है। इस सड़क के धंसने का कारण सीवरेज लाइन का लीकेज बताया जा रहा है जिससे गड्ढा हो गया। दूसरी ओर सीवरेज की समस्या के कारण सड़क का क्षतिग्रस्त होना लापरवाही को दर्शाता है।
विज्ञापन
6 वर्ष पहले 6 करोड़ से हुआ था निर्माण
छह वर्ष पूर्व नगर परिषद ने लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण करवाया था। अब नगर परिषद इसे लोकनिर्माण विभाग के अधीन बता रही है। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह सड़क नगर परिषद का है।