फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rivers formed due to rain, water entered houses and shops

डूबे इंतजाम : बारिश से सड़कें बनी नदियां, घरों-दुकानों में घुसा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Rivers formed due to rain, water entered houses and shops
हाउसिंग बोर्ड कालोनी में घरों में बरसाती पानी को बाल्टी से निकालती युवती - फोटो : Hisar
हिसार। जिले में लगातार चौथे दिन शुक्रवार सुबह तक रुक-रुक कर झमाझम बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार रात 8 बजे से शुक्रवार शाम 5 बजे तक 114.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से सड़कें-गलियां नदी, तालाब बन गईं। वहीं शहर में हाउसिंग बोर्ड कालोनी, पटेल नगर,सूर्य नगर, शिव कालोनी, मिलगेट क्षेत्र के कई घरों और दुकानों में पानी घुसने से लोग परेशान नजर आए। उधर, सिवानी मंडी और अग्रोहा में दो मकानों की छत गिर गई।
विज्ञापन

हिसार शहर, आदमपुर, बरवाला, हांसी में बारिश के बाद सड़कों पर तीन फुट तक जलजमाव रहा। शहर की बड़वाली ढाणी, सैनियान मोहल्ला, डोगरान मोहल्ला, महाबीर कॉलोनी, कुंजलाल गार्डन, संत नगर, शांति नगर, राजीव नगर, रेलवे कॉलोनी, ऋषि नगर, जलेबी चौक, दिल्ली रोड, बरवाला रोड पर अधिकारियों की लापरवाही व बदइंतजामी के कारण देर रात तक पानी की निकासी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

दिन भर घरों से पानी निकालते रहे लोग
हाउसिंग बोर्ड, सूर्य नगर, शिव कॉलोनी, मिलगेट, पटेल नगर, सैनियान मोहल्ला सहित अन्य कॉलोनियों में मकानों में पानी घुस गया। लोगों को पानी निकालने में काफी दिक्कतें सहनी पड़ी। पटेल नगर के आरयूबी में भी खतरे के निशान के ऊपर तक पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून : जिले में अभी तक 316 एमएम हो चुकी बारिश
बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार जिले में जुलाई माह में अब तक 260.0 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। जो पिछले एक दशक में जुलाई माह में सबसे अधिक है। जुलाई माह की औसत बारिश से 81 प्रतिशत अधिक है। जुलाई माह में अब तक रिकार्ड की बात करें तो वर्ष जुलाई 2003 में 407.9 एमएम बारिश हुई थी। हिसार जिले में अभी तक 316.3 एमएम बारिश हुई है। इसमें से 260 एमएम बारिश जुलाई और 56.3 एमएम बारिश जून माह में हुई। इससे पहले हिसार में 19 जुलाई 1978 को 116.8 एमएम, 22 जुलाई 1993 को 121.3 एमएम व 23 जुलाई 2010 को 122.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

3 अगस्त तक रहेगी बारिश
बंगाल की खाड़ी में बने गहरे कम दबाब का क्षेत्र व मॉनसून टर्फ सामान्य स्थिति में बने रहने के कारण मानसून की सक्रियता प्रदेश में 3 अगस्त तक बनी रहेगी। इससे राज्य के ज्यादातर स्थानों पर हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।
पिछले 10 वर्षों में जुलाई माह का आंकड़ा
वर्ष बारिश
2021 260 एमएम
2020 213.7 एमएम
2019 146.9 एमएम
2018 103.8 एमएम
2017 65.3 एमएम
2016 241.2 एमएम
2015 127.2 एमएम
2014 113.2 एमएम
2013 133.5 एमएम
2012 33.0 एमएम
2011 59.6 एमएम
2003 407.9 एमएम

सैनियान मोहल्ला में भरा बारिश का पानी - संवाद

सैनियान मोहल्ला में भरा बारिश का पानी - संवाद- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed