फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ritika wants to do MBBS from AIIMS

एम्स में एमबीबीएस करना चाहेगी टापर रितिका कंदोला

Tue, 30 May 2017 12:04 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Tue, 30 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Ritika wants to do MBBS from AIIMS
र‌ि‌त‌िका।
आईसीएससी बोर्ड में हरियाणा प्रदेश की टॉपर रितिका कंदोला ने कहा कि वह एम्स में दाखिला लेकर एमबीबीएस करना चाहती हैं। रितिका ने दसवीं कक्षा में 98.4 अंक हासिल किए हैं। टॉपर बनने की खुशी में परिजनों ने खुशी का इजहार किया। रितिका के प्रदेश में टॉपर आने की खुशी में कोचिंग इंस्टीट्यूट संचालकों ने मिठाई बांटकर बधाई दी।     
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में दसवीं कक्षा की स्टूडेंट रितिका ने कहा कि वह मेडिकल के एरिया में रिसर्च करना चाहेगी। उन्होंने कहा कि वह एम्स में दाखिले के लिए प्रयास करेंगी। एम्स में एमबीबीएस करने के बाद मेडिकल फील्ड में ही रिसर्च करेंगी। हिसार के सेंट कबीर स्कूल की छात्रा रितिका ने कहा कि टॉपर बनने के लिए कुछ खास करने की जरूरत नहीं। नियमित पढ़ाई होना चाहिए। टीचर की ओर से पढ़ाए गए लेशन प्लान पर ध्यान देना चाहिए। फिलहाल वह कोचिंग ले रही है जिसमें साइंस की कोचिंग पर अधिक फोकस है। रितिका के पिता राजबीर कंदोला नेवी से रिटायर हो चुके हैं। इसके बाद दोबारा से सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। राजबीर कंदोला ने कहा कि लड़का-लड़की में किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए।   
विज्ञापन

रितिका के प्राप्त अंक
कुल अंक-492
साइंस में -96      
मैथ में -100      
हिंदी में -99       
एचसीजी  में -99      
अंग्रेजी में-94       
कंप्यूटर -100      
अमर उजाला ने दी जानकारी
रितिका को टॉपर होने की जानकारी नहीं थी। शाम करीब छह बजे वह कोचिंग इंस्टीट्यूट गई हुई थी। अमर उजाला संवाददाता ने रितिका को टॉपर होने की जानकारी दी जिस पर रितिका को आकाश कोचिंग इंस्टीट्यूट  के टीचर्स ने भी बधाई दी। साथ पढ़ने वाले स्टूडेंट में खुशी का माहौल हो गया। सभी ने उसका मुंह मीठा कराकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed