फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Risk of cancer due to the rays emitted during X-ray

Hisar News: एक्स-रे करते समय निकलने वाली किरणों से कैंसर का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Risk of cancer due to the rays emitted during X-ray
हिसार। एक्स-रे करते समय निकलने वाली किरण लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इन किरणों के संपर्क में आने से कैंसर हो सकता है। गर्भवती महिलाओं के लिए एक्स-रे करवाना उनके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है। हर साल 8 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय रेडियोलॉजिस्ट दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियोलॉजी के उस मूल्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है, जो रेडियोलॉजी की खोज के बाद सुरक्षित रोग की देखभाल करना है।
विज्ञापन

आधार अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आशु सिंगला बताते हैं कि एक्स-रे बहुत ज्यादा एनर्जी वाली विद्युत चुम्बकीय विकिरण है, जिसे कई बार एक्स-रेडिएशन भी कह दिया जाता है। एक्स-रे से टूटी हुई हड्डियों का पता लगाना, बीमारियों का पता लगाना आसान हो जाता है। उन्होंने बताया कि एक्स-रे की किरणे जब हमारे टिशु के संपर्क में आते हैं वे हमारे डीएनए की जंजीरों को तोड़ सकती हैं, जिसकी वजह से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं का एक्स-रे किया जाता है तो उस समय निकलने वाली किरने गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अक्सर देखा होगा जब एक्स-रे किया जाता है तो जिस हिस्से का एक्स-रे करना होता उसके अलावा बाकी शरीर को ढक दिया जाता है।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड से कोई नुकसान नहीं
लोटस अल्ट्रासाउंड के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राजेश रेडू ने बताया कि अल्ट्रासाउंड करते समय किरणें नहीं निकलतीं। अल्ट्रासाउंड स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं है। इसलिए चिकित्सक मरीजों को अल्ट्रासाउंड और एमआरआई करवाने की सलाह देते हैं। लोगों में अब भी भ्रांतियां फैली हुई है कि अल्ट्रासाउंड स्वास्थ्य पर प्रभाव डालता है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। अब तो सीटी स्कैन में भी नई तकनीक आ चुकी है जो स्वास्थ्य पर असर नहीं डाल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article