{"_id":"66f1a43e1a212f64e0029d6c","slug":"retired-bank-manager-murdered-by-slitting-his-throat-in-sector-33-hisar-news-c-21-hsr1007-470904-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सेक्टर-33 में सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक की गला रेत कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सेक्टर-33 में सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक की गला रेत कर हत्या
Mon, 23 Sep 2024 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 23 Sep 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
हिसार के मृतक विजय कुमार की फाइल फोटो।
हिसार। सेक्टर-33 में सोमवार सुबह करीब 10 बजे 70 वर्षीय सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक विजय कुमार आहूजा की तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। उनके गले पर तीन से चार गहरे घाव के निशान हैं। वारदात के समय वे प्रीतिनगर स्थित मंदिर में पूजा करने के बाद स्कूटी पर घर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी अमित बैनीवाल, सीआईए और एफएसएल की टीम घटना स्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतका की बेटी प्रेरणा के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दो माह पहले दो नकाबपोश युवकों ने घर में घुस कर पीटा था
पुलिस को दी शिकायत में प्रेरणा ने बताया कि 2011 में तलाक के बाद वह पिता के साथ ही रह रही है। वर्ष 2014 में पिता पंजाब सिंध बैंक मॉडल टाउन से प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। करीब दो माह पहले दो नकाबपोश युवकों ने घर में घुसकर पिता के साथ मारपीट की थी। सोमवार सुबह करीब आठ बजे पिता स्कूटी पर सवार होकर प्रीतिनगर में मइया शक्ति मंदिर में पूजा करने गए थे। करीब सवा 10 बजे सूचना मिली कि सेक्टर 33 में रेलवे फाटक के नजदीक किसी ने उसके पिता की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर वे अस्पताल पहुंचे। प्रेरणा ने बताया कि करीब एक माह पहले पिता ने सूरत का फ्लैट डेढ़ करोड़ रुपये में बेचा था। आरोप है कि कुछ समय पहले मृतक के बेटे के सास-ससुर ने डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी मिली थी। पुलिस प्रॉपर्टी विवाद के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर-33 में पूर्व बैंक प्रबंधक विजय कुमार की हत्या के मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। - अमित बैनीवाल, निरीक्षक, शहर थाना प्रभारी, हिसार।