फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Respect given to daughter like a son by riding a horse

बेटी को घोड़ी पर चढ़ाकर बेटे की तरह दिया सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Respect given to daughter like a son by riding a horse
आर्यनगर गांव में शादी के एक दिन पहले घोड़ी पर सवार कुसुम। संवाद - फोटो : Hisar
आर्यनगर गांव में निवासी 22 वर्षीय कुसुम की शादी से एक दिन पहले शनिवार को घुड़चढ़ी की रस्म की गई। पहली बार गांव की बेटी ने घुड़चढ़ी की रस्म अदा की। खासी संख्या में ग्रामीण भी रस्म में शामिल हुए। कुसुम ने 12वीं कक्षा पास की है और अभी कंप्यूटर की कोचिंग करती है। कुसुम ने कहा कि उसके परिजनों ने उसे बेटों की तरह रखा है और उसी के तहत बेटों की तरह ही घोड़ी पर बैठाकर आज रस्म अदा की है। यह बेटियों के लिए सम्मान है। गांव निवासी अधिवक्ता पूनम ने कहा कि यह बहुत ही अच्छी शुरुआत है। समाज उनका अनुसरण करे। इस मौके पर कुसुम के पिता राजकुमार, माता सलोचना व मोनिका, बीरमति, परवारी, जयवीर, हरीश, रोहित, विजय, हरपाल, सुनीता, जयसिंह, धर्मवीर, सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed