फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Report of 160 samples including Hansi's deceased teenager came negative

हांसी की मृत किशोरी समेत 160 सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव

Sat, 02 May 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Report of 160 samples including Hansi's deceased teenager came negative
पीएचसी सुल्तानपुर में कोविड 19 का सर्वे अभियान चलाते हेल्थ इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक, बहुउद्देशी? - फोटो : Hisar
हिसार। हांसी निवासी मृत किशोरी, दड़ौली निवासी कोरोना पॉजिटिव युवक को लिफ्ट देने वाले सातरोड गांव निवासी युवक समेत 160 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

विभाग के पास आईं 500 किट
स्वास्थ्य विभाग के पास कोविड-19 की जांच के लिए 500 रैपिड किट आई हैं। इनमें से 49 रैपिड किट कंटेनमेंट जोन दड़ौली और 25 किट कंटेनमेंट जोन डीसी कॉलोनी में इस्तेमाल की गईं।
वर्जन
संक्रमित युवक को लिफ्ट देने वाले स्कूटी सवार युवक व हांसी निवासी किशोरी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं भेजे गए 160 सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। अब 140 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रैंडम सैंपल के तहत मंडी से 49 सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

- डॉ. जया गोयल, डिप्टी सिविल सर्जन, हिसार
नारनौंद सीएचसी से कोरोना संदिग्ध 21 लोगों के लिए सैंपल
हिसार। नारनौंद सीएचसी से सूचना मिलने के बाद जिला अस्पताल की तरफ से दंत चिकित्सक डॉ. बंसीलाल व टेक्नीशियन ऑफिसर वेदव्रत के नेतृत्व में उनकी टीम वहां पर पहुंची। उस दौरान उन्होंने कोरोना संदिग्ध 21 लोगों के सैंपल लिए। इसके बाद उन्होंने बास पीएचसी से कोरोना संदिग्ध तीन लोगों के सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की तरफ से अश्व अनुसंधान केंद्र की लैब में भेजे गए 169 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब जिला अस्पताल द्वारा 116 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुछ सैंपल फील्ड टीम द्वारा लिए गए हैं।
96 लोग पहुंचे जांच कराने
जिला अस्पताल में बने ट्राइएज में दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान आदि राज्यों से लौटे 96 लोग खांसी, जुकाम की शिकायत के चलते जांच कराने पहुंचे। वहां पर तैनात स्टाफ नर्स द्वारा उन सभी लोगों की हिस्ट्री व जांच के बाद उन्हें ओपीडी पर्ची देकर चिकित्सक के पास भेज दिया। उनमें से 29 लोगों में कोरोना संदिग्ध लक्षण मिले तो उन सभी के सैंपल लिए गए और बाकी को दवा देकर घर भेज दिया गया। इस दौरान मरीजों के साथ उनके तीमारदार भी आए हुए थे, जिनके लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा अलग से बैठाने व जांच की सुविधा की गई थी।

आइसोलेशन वार्ड में दाखिल आठ लोग
फिलहाल जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में आठ लोग दाखिल हैं। इनमें से तीन लोगों को शुक्रवार दोपहर को दाखिल किया गया है। ये तीनों पंजाब के मलोर कोटला से जिले के हांसी क्षेत्र में आए हुए थे और तीनों ही एक विशेष समुदाय से संबंधित हैं। विभाग द्वारा सूचना मिलने पर इन्हें जांच के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। चिकित्सकों द्वारा इन सभी लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए। इन तीनों व्यक्तियों का कहना है कि वह पंजाब से तरबूज बेचने के लिए आए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed