फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Remove the four laborers died out before fire

दमकल ने दम निकलने से पहले निकाले चार मजदूर

Mon, 11 Aug 2014 12:18 AM IST
hisar
hisar Updated Mon, 11 Aug 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन

 अनाज मंडी के नजदीक एफसीआई के गोदाम में रविवार शाम को चार मजदूर पत्थरों के नीचे दब गए। हादसे में एक मजदूर गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पहुंचकर उन्हें बाहर निकाला। घायलों में दो लोग यूपी व दो लोग एमपी के हैं। घायलों को उपचार के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां से एक मजदूर को रेफर कर दिया। माना जा रहा है कि सही समय पर दमकल विभाग नहीं आता तो मजदूरों को बचाना मुश्किल हो जाता।

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार एफसीआई गोदाम में निर्माण कार्य चल रहा है। बड़े लाल पत्थर भरकर शाम करीब साढ़े पांच बजे एक ट्रक आया। पत्थर उतारने के लिए नौ मजदूर लगे हुए थे। मध्यप्रदेश में छतरपुर के नजदीक सदरपुरा निवासी 20 वर्षीय हरीदास, बरेठी निवासी बाबूलाल, यूपी के हचौली निवासी इरफान व इरशाद पीछे की तरफ थे। बाकी लोग ट्रक के अगले हिस्से की तरफ थे।
विज्ञापन


 वे पत्थर उतार रहे थे कि अचानक ट्रक से पूरा ढेर मजदूरों पर आ गिरा। मौके पर मौजूद मजदूरों ने तुरंत बचाव में जुट गए और दमकल को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने घायलों को बाहर निकाला। उसके बाद उन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed