फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Relief from corona, 854 returned home healthy

कोरोना से राहत, 854 स्वस्थ होकर लौटे घर

Wed, 26 May 2021 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Relief from corona, 854 returned home healthy
हिसार। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। मंगलवार को 295 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 854 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार 22 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है इनमें से एक मरीज होम आइसोलेट पर और बाकी 21 मरीज वेंटिलेटर पर उपचाराधीन थे। इनमें 20 वर्षीय युवती छात्रा से लेकर 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी शामिल है।
विज्ञापन

--------------
पॉजिटिव रेट 6 प्रतिशत
जिले में इस समय पॉजिटिव रेट 6 प्रतिशत के आसपास चल रहा है। यानी की कुल सैंपल में से 6 फीसद सैंपल पॉजिटिव मिल रहे है। वरना एक समय जिले का पॉजिटिव रेट 25 से 26 फीसद तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

--------------
ग्रामीण क्षेत्र में 15 मौतें
विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार कोरोना से मरने वालों में किसान, व्यवसायी और कर्मी शामिल है। अब ग्रामीण क्षेत्र से आंकड़े भी अधिक मिल रहे और मौत अधिक हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र से 15 मौत और बाकी मौत शहर से हुई है। यह सभी मृतक शुगर, बीपी, सांस की बीमारी, किडनी खराब, उम्र दराज और निमोनिया जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
3259 हुए सक्रिय मरीज
जिले में अभी 3259 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें अधिकतर मरीजों का होम आइसोलेशन और बाकी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। अब कुल संक्रमित मरीजों 51862 हो गया है। अब तक 47704 लोग कोरोना की जंग जीत का घर लौट चुके हैं। इस समय ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 91.98 प्रतिशत हो गया है।

-----------------
नहीं किया ज्वाइन
आईडीएसपी विभाग प्रभारी डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल ने मंगलवार को भी ज्वाइन नहीं किया। हालांकि, उन्होंने 25 मई तक कार्यभार संभालने की बात कही थी। मगर ऐसा नहीं हुआ। सूत्रों की माने तो अभी भी उनकी तबीयत खराब बताई जा रही है। वह पिछले 10 दिनों से छुट्टी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed