फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Registry system crashed...electricity failed for 6 hours, kept searching documents in mobile light

Hisar News: रजिस्ट्री सिस्टम धड़ाम...6 घंटे गुल रही बिजली, मोबाइल की रोशनी में खंगालते रहे दस्तावेज

Mon, 02 Dec 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 02 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Registry system crashed...electricity failed for 6 hours, kept searching documents in mobile light
हिसार। नए कलेक्टर रेट लागू होने के पहले ही दिन सोमवार को अव्यवस्था के कारण एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई। लघु सचिवालय में छह घंटे तक बिजली गुल रहने से तहसील और ई दिशा केंद्र में कम्प्यूटर बंद रही। ऐसे में कर्मचारी मोबाइल की रोशनी में दस्तावेज खंगालते रहे। जिले में व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों में कलेक्टर रेट में 5 से लेकर 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। शहर में राज दरबार और सेक्टर 3 के कलेक्टर रेट में सबसे अधिक 50 और 47 फीसदी की बढ़ोतरी होने से ये सबसे महंगे इलाकों में शुमार हो गए हैं।
विज्ञापन

एक दिसंबर से प्रदेश भर में नए कलेक्टर रेट लागू कर दिए गए हैं। सुबह 9 बजे से ही लोग तहसील कार्यालय में पहुंचना शुरू हो गए थे। यहां आने पर पता लगा कि पूरे लघु सचिवालय में बिजली ठप होने से तहसील कार्यालय में सभी उपकरण बंद हैं। इसके चलते काम नहीं हो सकेगा। तहसील कार्यालय के कर्मचारी भी लोगाें को बिजली कब बहाल होगी इसके बारे में कोई जवाब नहीं दे पा रहे थे। वहीं, तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार और तहसीलदार अपनी सीट पर नहीं थे। इसके चलते लोगों को रजिस्ट्री कब शुरू होगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। इंतकाल, रिहायशी प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्याें के लिए आए लोग घंटों इंतजार के बाद निराश लौट गए।
विज्ञापन



ग्रामीण क्षेत्र में सबसे कम कलेक्टर रेट यहां बढे
स्थान सपंत्ति का प्रकार पहले रेट अब रेट बढ़ोतरी प्रतिशत
अग्रोहा आवासीय 3200 3500 9
अलीपुर आवासीय 7500 8200 9
कालवास आवासीय 3200 3500 9
किरमारा आवासीय 3200 3500 9
किराड़ा आवासीय 3200 3500 9
किरोड़ी व्यावसायिक 7500 8200 9
कुलेरी व्यावसायिक 7500 8200 9
------
शहरी एरिया में सबसे कम कलेक्टर रेट यहां बढ़े
स्थान सपंत्ति का प्रकार पहले रेट अब रेट बढ़ोतरी प्रतिशत
सेक्टर 16-17 व्यावसायिक 75000 79000 5
हरि नगर व्यावसायिक 24000 26000 8
सेक्टर 13 पार्ट टू व्यावसायिक 73500 81000 9
होलसेल क्लॉथ मार्केट व्यावसायिक 73500 8000 9
हिसार कैंट के सामने व्यावसायिक 10000 11000 10

शहरी एरिया में यहां सबसे अधिक कलेक्टर रेट बढ़े
एरिया संपत्ति का प्रकार पहले रेट अब रेट बढ़ोतरी प्रतिशत
राज दरबार आवासीय 20000 30000 50
सेक्टर 3 आवासीय 17000 25000 47
शिव कालोनी आवासीय 8000 11500 44
यादव कालोनी आवासीय 21000 30000 43
सेक्टर 9-11 आवासीय 21000 30000 43

सुबह 9 बजे आ गया था। यहां आकर पता लगा कि काम बंद है। चार घंटे से इधर-उधर चक्कर लगा रहे हैं। कोई कुछ बता भी नहीं रहा। हम 29 नवंबर को भी आए थे। तब भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई थी। इंतजार के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जगदीश, लाड़वा

इंतकाल कराने के लिए एक सप्ताह से लगातार चक्कर लगा रहा हूं। पहले बोले-इंतकाल हो गया है। यहां आया तो कहा, नहीं हुआ। अब क्लर्क कह रहा है कि बिजली नहीं आ रही। तहसीलदार भी नहीं आए। कोई अधिकारी जवाब देने के लिए उपलब्ध नहीं है।
-राजेंद्र गांव भर्री

6 दिसंबर को सेना में भर्ती के लिए दौड़ होनी है। रिहायशी प्रमाण पत्र व शपथ पत्र की जरूरत है। चार बार यहां आ चुके हैं। दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने वाले नायब तहसीलदार- तहसीलदार नहीं हैं। दूसरे कर्मचारियों को पूछा तो कोई जवाब नहीं दे रहा।
-नितिन, गांव खरड़

मेरे गांव के करीब 15 युवा आए हुए हैं। शुक्रवार को भी आए थे। शपथ पत्र व रिहायशी प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर कराने हैं। सेना भर्ती के लिए सुबह दौड़ लगाने जाते हैं। दस बजे से यहां आकर बैठे हैं। चार घंटे बाद भी अब तक तो कोई अधिकारी आया नहीं।

-ओमबीर , गांव खरड़

आज कोई दिक्कत नहीं आएगी
लघु सचिवालय परिसर में बिजली आपूर्ति ठप होने से तहसील व ई दिशा केंद्र के काम प्रभावित हुए हैं। आपूर्ति ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। रजिस्ट्री को लेकर सभी को निर्देश जारी किए गए हैं। सोमवार से नए कलेक्टर रेट लागू कर दिए गए हैं। पहले दिन कुछ दिक्कतें आती हैं। मंगलवार को कोई दिक्कत नहीं आएगी।
-सी जयश्री श्रद्धा , अतिरिक्त उपायुक्त हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed