फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Registration of 133 students from 12 countries in GJU's online distance courses

जीजेयू के ऑनलाइन डिस्टेंस कोर्सेज में 12 देशों के 133 विद्यार्थियों का पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Registration of 133 students from 12 countries in GJU's online distance courses
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में ऑनलाइन दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रम में 12 अफ्रीकन देशों के 133 विद्यार्थियों का दाखिले के लिए पंजीकरण हो चुका है। इसमें एमबीए के लिए सबसे अधिक आवेदन मिले हैं। ये पंजीकरण भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के माध्यम से किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज ने बताया कि इससे विश्वविद्यालय को जबरदस्त अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल रही है। विश्वविद्यालय का भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ एक समझौता हस्ताक्षर हुआ है, जिसके तहत विश्वविद्यालय में इन दिनों दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से एमबीए व बीकॉम के ऑनलाइन कोर्सों में विदेशी विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। इन विद्यार्थियों की फीस का भुगतान भी विदेश मंत्रालय द्वारा किया जाएगा। विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय स्तर की रेटिंग के चलते विदेशी विद्यार्थी विश्वविद्यालय की तरफ लगातार आकर्षित हो रहे हैं और विदेशी विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

एमबीए में 91 और बीकॉम में 42 का रजिस्ट्रेशन
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन एमबीए में 91 व बीकॉम में 42 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के ऑनलाइन दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रम लगातार अपनी उच्च स्तरीय पहचान बना रहे हैं। दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो. ओमप्रकाश सांगवान ने बताया कि इन पाठ्यक्रम में पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2022 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन देशों के विद्यार्थी ले चुके हैं दाखिला
देश एमबीए बीकॉम
बेनिन 02 01
जांबिया 15 13
युगांडा 05 04
मॉरीशश 06 01
मालावी 30 13
घाना 17 02
सीरा लीयोन 02 02
कोटे डीआईवॉयर 02 --
नाइजीरिया 02 --
सीचेलेस -- 01
मोजमबीक्यू 08 03
दा गाम्बिया 02 02
यह होगा फायदा : यह विदेशी विद्यार्थी अपनी मर्जी से समय पर अध्ययन कर सकेंगे। इनके लिए ऑनलाइन बुक व स्टडी मेटिरियल उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें यह विद्यार्थी अपने समय के अनुसार पढ़ सकेंगे। अपने सवाल ऑनलाइन भेजेंगे। विशेषज्ञ शिक्षक इनका जवाब ऑनलाइन ही उपलब्ध कराएंगे।

राज्यपाल भी स्टूडेंट : ऑनलाइन डिस्टेंस कोर्स में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दतात्रेय ने भी एमबीए पाठ्यक्रम में दाखिला लिया हुआ है। इसके अलावा कुछ विधायक, पूर्व विधायक, अधिकारी भी दाखिला लेने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed