फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Refusal to seat two girls in private bus

प्राइवेट बस में दो लड़कियों को बैठाने से मना किया तो एसएस कार्यालय पहुंची, स्टैंड इंचार्ज पहुंचे तो बस में बैठाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Refusal to seat two girls in private bus
हिसार। प्राइवेट बसों के चालक-परिचालक मनमानी कर रहे हैं। कभी बेटियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं तो कभी उन्हें बस में बैठाया नहीं जाता है। आए दिन रोडवेज के एसएस कार्यालय में प्राइवेट बसों के चालकों-परिचालकों के खिलाफ शिकायतें पहुंची रही है। इसके बावजूद आरटीए विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

ऐसा ही एक मामला शनिवार को दोपहर बाद बस स्टैंड पर देखने को मिला। यहां बूथ पर हिसार से नरवाना जाने के लिए प्राइवेट बस लगी हुई थी। मगर, दो लड़कियों को बस में बैठाने से मना कर दिया। जबकि बस में कुछ लड़कियां बैठी हुई थी। उसके बाद दोनों शिकायत देने के लिए एसएस कार्यालय पहुंची। इस दौरान बेटियों ने कहा कि बस में और भी लड़कियां बैठी हुई हैं। मगर हमें नहीं बैठाया जा रहा है। उसके बाद मौके पर स्टैंड इंचार्ज साधुराम मोर पहुंचे और चालक-परिचालक से बातचीत की तो बाद में दोनों को बैठा लिया गया।
विज्ञापन

बीच रास्ते में उतार देने की भी आ रही शिकायतें
प्राइवेट बसों के चालक-परिचालक बेटियों को हिसार बस स्टैंड से तो बैठा लेते हैं। मगर, कुछ दूरी पर जाकर बेटियों को बीच रास्ते में उतार दिया जाता है। कई बार बेटियों ने चालक-परिचालक की वीडियो बनाकर आरटीए व रोडवेज के अधिकारियों को शिकायत दी गई। मगर, आज तक उन चालकों और परिचालकों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं एसएस कार्यालय में बैठा हुआ था। दो लड़कियां मेरे पास आई और बोली कि हमें प्राइवेट बस में बैठाया नहीं जा रहा है। उसके बाद मैं मौके पर गया और चालक-परिचालक से बातचीत की, तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं हैं। इस पर मैने उनसे पूछा कि ऐसी बात नहीं है तो मेरे पास शिकायत लेकर क्यों आई है। उसके बाद दोनों बेटियों को बस में बैठा लिया गया।
- साधुराम मोर, स्टैंड इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed